
Chhattisgarh: जमीन विवाद में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर मारने की कोशिश, आरोपी पहली पत्नी के साथ गिरफ्तार
AajTak
दंतेवाड़ा के किरंदुल में पति ने जमीन विवाद के चलते अपनी दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश की. महिला के गुप्तांग में केमिकल डालकर और गला दबाकर उसे मृत समझकर छोड़ दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मिलकर वारदात की. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
दंतेवाड़ा के किरंदुल में जमीन विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आरोपी पति लखमा कुंजाम ने अपनी पहली पत्नी कुमे कुंजाम के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश की. महिला के गुप्तांग में केमिकल डाला गया और गमछे से गला दबा दिया. भारी वस्तु से वार भी किया गया. मृत समझकर दोनों आरोपी महिला को छोड़कर भाग गए.
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह 9 अगस्त की रात अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ यह कृत्य किया. मामले में आरोपी दंपती भी खुद को प्रार्थी बताते हुए पुलिस को गुमराह कर रहे थे.
जमीन विवाद में पत्नी को मारने की कोशिश
जांच के दौरान दंपती ने कई बार बयान बदले, जिससे पुलिस को शक हुआ. सख्त पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया. कारण सामने आया कि महिला अपनी जमीन किसी और को खेती के लिए देती थी और आरोपी को अपने पास नहीं आने देती थी. इसी रंजिश में हमला किया गया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. दूसरे मामले में नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी जितेन्द्र कुमार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










