
Chhattisgarh: चोरी के सर्टिफिकेट से कर रही थी मरिजों का इलाज, ऐसे पकड़ी गई फर्जी महिला डॉक्टर
AajTak
छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने फर्जी महिला डॉक्टर का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बताया कि जिले के लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य में पदस्थ डॉक्टर खुशबू साहू ने सन 2021 में इंटर्नशिप रायपुर एक निजी अस्पताल में की थी. इस दौरान डॉक्टर खुशबू का सर्टिफिकेट गुम हो गया. यह सर्टिफिकेट वर्षा वानखेड़े के हाथ लग गया और वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी.
छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने फर्जी महिला डॉक्टर का पर्दाफाश किया है. जानकारी के मुताबिक महिला पिछले डेढ़ सालों किसी डॉक्टर के गुम हुए सर्टिफिकेट के आधार पर शहर के एक निजी अस्पताल में अपना नाम बदलकर चला रही थी. जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो वह भी हैरान रह गई.
जानकारी के मुताबिक, जिले के लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य में पदस्थ डॉक्टर खुशबू साहू ने सन 2021 में इंटर्नशिप रायपुर एक निजी अस्पताल में की थी. इस दौरान महिला डॉक्टर का सर्टिफिकेट गुम हो गया. जिसकी शिकायत रायपुर के थाने में दर्ज कराई थी. यह सर्टिफिकेट फर्जी डॉक्टर वर्षा वानखेड़े के हाथ लग गया और वह उसका गलत इस्तेमाल करने लगी.
महिला फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि डॉक्टर खुशबू साहू के सर्टिफिकेट के आधार पर आरोपी वर्षा ने अपना नाम बदला और खुद को ही खुशबू साहू कहने लगी. इसके बाद वह अंबिकापुर शहर में एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में बतौर चिकित्सक सेवा देने लगी. जब डेढ़ साल बाद इस मामले की जानकारी डॉ. खुशबू साहू को हुई कि उनके नाम पर एक फर्जी महिला डॉक्टर शहर के निजी अस्पताल में नौकरी कर रही है, तो उन्होंने तुरंत ही इसकी शिकायत सरगुजा पुलिस को दी.
पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट भी बरामद किया
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी वर्षा वानखेड़े को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से डॉक्टर खुशबू साहू का सर्टिफिकेट भी बरामद किया और वर्षा वानखड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर महिला फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







