
Chhattisgarh: कांग्रेस पार्षद पति ने बीजेपी महिला कार्यकर्ता को डंडे से पीटा, घटना का VIDEO वायरल
AajTak
अंबिकापुर में महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाने के दौरान एक महिला से मारपीट की गई. पीड़ित प्रीति ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरवाने के लिए गंगापुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र गई थीं. वहां पार्षद पति बालेश्वर तिर्की ने पहले उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर उन्हें दंडे से पीटना शुरू कर दिया.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाने के दौरान एक महिला से मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गंगापुर वार्ड के पार्षद पति बालेश्वर तिर्की एक महिला कार्यकर्ता से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.
पीड़ित महिला की पहचान प्रीति नाम की महिला के तौर पर हुई है. जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा से जुड़ी हैं. प्रीति ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरवाने के लिए गंगापुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र गई थीं. वहां पार्षद पति बालेश्वर तिर्की ने पहले उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर उन्हें दंडे से पीटना शुरू कर दिया.
महिला को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल
मारपीट की इस घटना में प्रीति के हाथ और पीठ में चोट लगी है. उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीता साहू का कहना है कि यह घटना महिलाओं के खिलाफ हिंसा का बड़ा मामला है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







