
Chennai: बाइकर्स गैंग ने DGP ऑफिस के पास मचाया हुड़दंग, किए खतरनाक स्टंट
AajTak
Chennai News: चेन्नई में मरीना बीच रोड पर बाइक सवार युवकों ने डीजीपी रोड के पास खतरनाक स्टंट किए हैं. जिनका वीडियो भी वायरल हुआ है.
Chennai News: चेन्नई में मरीना बीच रोड स्थित डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) ऑफिस के पास बाइकर्स गैंग ने जमकर हुड़दंग मचाया है. बाइक सवार इन युवकों ने डीजीपी ऑफिस के पास खतरनाक स्टंट किए. जिससे इलाके में शोर-शराबे से भरा माहौल बन गया. डीजीपी ऑफिस के पास हुड़दंग और खतरनाक स्टंट करते इन युवकों को देख मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए.
स्टंट करते युवकों का वायरल हुआ वीडियो
खतरनाक स्टंट करते इन बाइक सवार युवकों का वीडियो भी वायरल हुई है. जिसमें ये युवक 'व्हीलिंग' जैसे अन्य खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे हैं, जोकि प्रतिबंधित हैं. सभी बाइकर्स के पास हाई सीसी वाली स्पोर्ट्स मोटरबाइक थीं. काफी देर हुड़दंग मचाने के बाद सभी बाइकर्स फर्राटा भरते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी बाइकर्स की तलाश में जुटी हुई है.
बाइक्स की तेज आवाज से गूंजा इलाका
जैसे ही ये बाइक सवार मरीना बीच रोड पर पहुंचे वैसे ही पूरा इलाका मोटरबाइक्स की आवाजों से गूंज उठा. यह सुन मौके पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी. ये बाइकर्स मौके पर मोटरबाइक्स को उछालते और तेज आवाज में बोलते हुए दिखे. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है.
अजीब बात यह है कि देर रात तक मरीना रोड पर कई स्थानों पर पुलिस चौकियों के साथ लगातार वाहन जांच होती है और उन सभी को चकमा देने के बाद यह बाइकर्स गैंग डीजीपी ऑफिस के पास स्टंट करने में कामयाब हुआ. इस कारण इलाके में पुलिस सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे इतने हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में यह बाइकर्स गैंग हुड़दंग मचा पाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










