
Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 59 श्रद्धालुओं की मौत, हार्ट अटैक सबसे बड़ा कारण
AajTak
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन इस दौरान अब तक 59 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं. ज्यादातर यात्रियों की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई जिसका सबसे बड़ा कारण ऊंचाई पर ऑक्सीजन स्तर कम होना है.
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही केदारनाथ और बद्रनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पिछला हर रिकॉर्ड टूट गया है. हालांकि इस दौरान अभी तक चारधाम की यात्रा पर जाने वाले 59 श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है.
चारधाम यात्रा पर जाने के क्रम में अभी तक केदारनाथ में 28, बद्रीनाथ में 11, यमुनोत्री में 16 और गंगोत्री में 04 लोग जान गंवा चुके हैं. इसमें हैरानी की बात ये है कि 57 लोगों की मौत सिर्फ हार्ट अटैक से हुई है. पहाड़ों पर ज्यादा ठंड और ऊंचाई होने की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
चारधाम यात्रा में चार जगहों की यात्रा की जाती है. गंगोत्री (Gangotri), यमुनोत्री (Yamunotri), बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath). भागीरथी नदी के पास स्थित गंगोत्री की ऊंचाई समुद्र तल से 3100 मीटर है. यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री 3293 मीटर की ऊंचाई पर है. बद्रीनाथ की ऊंचाई 3300 मीटर है. जबकि, केदारनाथ की ऊंचाई 3583 मीटर है.
ये भी पढ़ें: चारधाम जैसी यात्राओं पर क्यों जाती है लोगों की जान? किन गलतियों से बचने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट
डॉक्टरों के मुताबिक पहाड़ पर पला-बढ़ा व्यक्ति और मैदानी इलाकों के इंसान की शारीरिक क्षमता में अंतर होता है. ऊंचाई पर हवा पतली होती है. ऑक्सीजन की कमी होती है इसलिए मैदानी हिस्से में रहने वाले लोगों को पहाड़ पर सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
1 जून तक रजिस्ट्रेशन फुल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










