
Chandigarh मेयर चुनाव में अधिकारी ने ऐसा क्या किया कि भड़क गए CJI? मुकदमा तक चलाने की दी चेतावनी
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में प्रिजाइडिंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह का एक और वीडियो सामने आया है. नए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वह बैलट पेपर पर कलम चला रहे हैं और कैमरे को देखते हुए बैलट को बास्केट में डाल देते हैं. उनके ऐसा करने पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कोर्ट में भड़क भी गए.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपनी नाराजगी जाहिर की. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने प्रिजाइडिंग ऑफिस के उस वीडियो पर भी टिप्पणी की जिसमें वह कैमरे को देख-देख कर मतपत्र पर कलम चला रहे हैं. ऐसा करते उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें स्पष्ट रूप से कलम चलाते देखा जा सकता है.
आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव के परिणाम को रद्द करने, तमाम रिकॉर्ड को जब्त करने और नए मेयर के कामकाज पर रोक लगाने की मांग की थी. इस मामले पर आज यानी सोमवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में तीन जजों ने सुनवाई की. बेंच के सामने प्रिजाइडिंग ऑफिसर के वीडियोज भी पेश किए गए, जिसे देख सीजेआई आगबबूला हो गए.
ये भी पढ़ें: 'ये लोकतंत्र की हत्या...', चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुनवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर पर भड़के CJI
प्रिजाइडिंग ऑफिसर का नया वीडियो
मेयर चुनाव को लेकर प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक वोट को क्रॉस साइन करते हुए कैमरे को देख रहे हैं. फिर उस बैलट पेपर को बास्केट में रख देते हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दावा है कि उनके गठबंधन मेयर उम्मीदवार की स्टांप वाले वोटों को इसी तरह से क्रॉस करके रद्द किया गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद लगातार अनिल मसीह पर कार्रवाई की मांग उठ रही है.
चीफ जस्टिस ने मांगी सीसीटीवी फुटेज

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








