
Chanakya Niti In Hindi: ऐसे लोगों पर नहीं होता किसी बात का असर, जीवन भर भोगते हैं दुख!
AajTak
चाणक्य नीति के 10वें अध्याय के एक श्लोक में वो बताते हैं कि संसार में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन पर किसी भी बात का कोई असर नहीं होता. आइए जानते हैं इनके बारे में...
चाणक्य की नीतियों की मदद से कोई भी मनुष्य अपने जीवन में खुशियां पा सकता है. नीति शास्त्र के महान ज्ञाता माने जाने वाले आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ चाणक्य नीति में ऐसी अनेकों नीतियों का बखान किया है जो मनुष्य के जीवन के लिए मददगार साबित होती रही हैं. चाणक्य नीति के 10वें अध्याय के एक श्लोक में वो बताते हैं कि संसार में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन पर किसी भी उपदेश का कोई असर नहीं होता. आइए जानते हैं इनके बारे में... अन्तः सारविहीनानामुपदेशो न जायते। मलयाऽचलस्सर्गात् न वेणुश्चन्दनायते॥ जिन व्यक्तियों में किसी प्रकार की भीतरी योग्यता नहीं होती है अर्थात जो अंदर से खोखले हैं, बुद्धिहीन हैं, ऐसे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का उपदेश देना उसी प्रकार व्यर्थ होता है जिस प्रकार मलयाचल पर्वत से आने वाले सुगंधित हवा के झोंकों का बांस से स्पर्श. ऐसे लोग जीवन भर खुद के द्वारा उत्पन्न की गई परिस्थितियों के कारण दुख भोगते हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












