
Champions Trophy 2025: भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बताई ये वजह
AajTak
Indian Umpire in Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी इसी महीने से ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होनी है. मगर इससे पहले ही टूर्नामेंट को एक तगड़ा झटका लगा है. भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है.
Indian Umpire in Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी इसी महीने से ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होनी है. मगर इससे पहले ही टूर्नामेंट को एक तगड़ा झटका लगा है. भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है.
यह जानकारी पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के हवाले से दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन मेनन ने व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला लिया और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है.
आईसीसी ने घोषित की अंपायर्स की एक टीम
इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (5 फरवरी) को ही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय अधिकारियों का ऐलान किया है. इसी के तहत ICC एलीट पैनल में शामिल अकेले भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने टूर्नामेंट में शामिल होने से इनकार कर दिया. 15 सदस्यीय अधिकाारियों के दल में 3 मैच रेफरी और 12 अंपायर हैं.
चैम्पियंस ट्रॉफी में होंगे कुल 15 मैच
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











