
Champions Trophy 2025: बुमराह-यशस्वी Out, 5 स्पिनर, 3 पेसर, 2 ओपनर... बदल गया टीम इंडिया का पूरा कॉम्बिनेशन
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. बूम बूूम बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए, जबकि यशस्वी जायसवाल का पत्ता कट गया. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से खेलेगी.
Team India Updated Squad For Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए. बुमराह को इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इससे वो पूरी तरह उबर नहीं सके.
राणा-चक्रवर्ती की एंट्री से बदला कॉम्बिनेशन
बूम बूम बुमराह के स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में एंट्री हुई है, जिन्हें केवल दो ओडीआई मैचों का अनुभव है. इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम से ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया गया है. यशस्वी की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम में एंट्री हुई. वरुण ने कटक में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से अपना ओडीआई डेब्यू किया था.
वरुण चक्रवर्ती को लेकर चर्चा चल रही थी कि, उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर भारतीय टीम में जोड़ा जाएगा. मगर चयनकर्ताओं ने वरुण को टीम में शामिल करने के एवज में एक बल्लेबाज को ही टीम से आउट कर दिया. फैन्स को उम्मीद नहीं थी कि यशस्वी जायसवाल स्क्वॉड से बाहर कर दिए जाएंगे.
इन बदलावों के चलते चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अब टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन भी बदल गया है. टीम में अब पांच 'स्पिनर' हो गए हैं. इनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. अच्छी बात ये है इनमें वरुण को छोड़कर बाकी चारों के पास बैटिंग का भी अनुभव है. हालांकि इनका मुख्य काम स्पिन गेंदबाजी ही करना होगा, जो दुबई की पिचों पर काफी जरूरी रहेगा.
यशस्वी जायसवाल के बाहर होने के चलते अब टीम में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के तौर पर सिर्फ दो ओपनर बल्लेबाज रह गए हैं. जबकि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर स्क्वॉड में हैं. स्क्वॉड में केएल राहुल और ऋषभ पंत के रूप में दो विकेटकीपर मौजूद हैं. तेज गेंदबाजी बैटरी में हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी तेज गेंदबाजी कर लेते हैं, लेकिन वो कितने ओवर डाल पाएंगे ये देखना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










