
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया करेगी कोई बदलाव? बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शमी ने नहीं खलने दी बुमराह की कमी
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में गुरुवार को शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने इस मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा. यह मैच 23 फरवरी को दुबई में ही खेला जाएगा.
ICC Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में धमाकेदार आगाज किया है. टीम ने अपना पहला मुकाबला गुरुवार (20 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ खेला, जिसमें 6 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी.
अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित ने अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए थे. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर कर हर्षित राणा को मौका दिया.
शमी ने बुमराह की कमी महसूस नहीं होने दी
हर्षित ने भी 3 विकेट झटके और कप्तान का फैसला सही साबित किया. दूसरी ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. ऐसे में बॉलिंग को लीड करने की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद शमी के कंधों पर थी.
शमी ने इस जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाया और अकेले ही बांग्लादेश की आधी टीम समेट दी थी. शमी ने मैच में 53 रन देकर 5 विकेट झटके. ऐसे में उन्होंने बुमराह की कमी जरा भी महसूस नहीं होने दी. ऐसा ही कुछ मामला ऋषभ पंत को लेकर भी है.
पंत की जगह नहीं बनती, राहुल ने दिखाई फॉर्म

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











