
Champions Trophy 2025: जिस पिच पर खेला गया भारत-PAK मुकाबला... उसी पर होगा फाइनल, जानें पिच का कैसा रहेगा मिजाज?
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. दुबई की पिचें बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार रही हैं. दुबई में खेले गए चार मैचों में औसत स्कोर 246 रहा है.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है. यह मुकाबला 9 मार्च (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. जबकि कीवी टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रनों से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी.
फाइनल मैच में कैसी होगी पिच?
भारत और न्यूजीलैंड इसी मैदान पर ग्रुप-स्टेज के मुकाबले में भिड़े थे. तब मेन इन ब्लू ने 44 रनों से जीत हासिल की थी. अब चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में कैसी पिच होगी? इसे लेकर फैन्स के मन में बड़ा सवाल है. अब फाइनल की पिच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसी पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था.
इस पिच के धीमे और सुस्त होने की उम्मीद है, जिससे स्पिनरों को निश्चित तौर पप मदद मिलेगी. ऐसे में भारतीय टीम को इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. जब इस पिच पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, तो स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला था. उस बड़े मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन वह 241 रन ही बना सका था. स्पिनर्स कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पांच विकेट लिए था. बाद में भारत ने विराट कोहली के शतक की बदौलत छह विकेट से मैच जीत लिया था. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती उस मुकाबले का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब वो फाइनल में जरूर खेलेंगे.
देखा जाए तो मौजूदा टूर्नामेंट में दुबई की पिचें बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार रही हैं. दुबई में खेले गए चार मैचों में औसत स्कोर 246 रहा है. इसमें भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाया गया 264 रनों का स्कोर भी शामिल है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया का वो स्कोर नाकाफी रहा था. भारतीय टीम ने 49वें ओवर में ही छह विकेट खोकर 265 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. दुबई की तुलना में पाकिस्तान में खेले गए 10 मैचों में औसत स्कोर 295 रहा.
ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर के हवाले है यहां की पिचें

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












