
IND vs SL U19 Asia Cup Live Score: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 100 के अंदर श्रीलंका के 6 विकेट गिरे
AajTak
India vs Sri Lanka LIVE: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भी दमदार खेल दिखाने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी है.
Vaibhav Suryavanshi Match, IND vs SL Live: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है. यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में है. मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के चलते मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया है. श्रीलंका का स्कोर 12.5 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन है.
श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डुलनिथ सिगेरा सिर्फ 1 रनों के निजी स्कोर पर खब्बू तेज गेंदबाज किशन कुमार सिंह का शिकार बने. फिर दीपेश देवेंद्रन ने दूसरे ओपनर विरन चामुदिथा (19 रन) को पवेलियन भेज दिया. कविजा गमागे (2 रन) को वेदांत त्रिवेदी ने रन आउट कर दिया, जिससे श्रीलंका का स्कोर 28/3 हो गया.
भारतीय टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते थे. अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को 234 रनों से पराजित किया था. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी. फिर भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया धमाकेदार जीत हासिल की. अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंद दिया था.
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह
सेमीफाइनल में श्रीलंका की प्लेइंग-11: सनुजा निंदुवारा, विरन चामुदिथा, किथमा विथानापथिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चामिका हीनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, आधम हिल्मी (विकेटकीपर), रसिथ निमसारा, सेथमिका सेनेविरत्ने, विग्नेशवरन आकाश.
भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले 12 दिसंबर: बनाम यूएई, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई, (भारत की 234 रनों से जीत) 14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई (भारत ने 90 रनों से मैच जीत) 16 दिसंबर: बनाम मलेशिया, द सेवन्स, दुबई (भारत की 315 रनों से जीत)

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












