
IND vs SA 5th T20I Live Score: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज निर्णायक मुकाबला, किसने जीता टॉस?
AajTak
India vs South Africa: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला है. इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाना चाहेगी.
India vs South Africa, 5th T20I Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला आज (शुक्रवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा, वहीं पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. भारतीय टीम इस टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और वो इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से जीत हासिल की थी, जो कटक में खेला गया था. फिर मुल्लांपुर में हुए टी20 मैच को साउथ अफ्रीकी टीम ने 51 रनों से जीता. इसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए धर्मशाला में हुए मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि लखनऊ टी20 मैच धुंध के कारण रद्द हो गया था. पांचवें टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
अहमदाबाद टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
अहमदाबाद टी20 में साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी, और ओटनील बार्टमैन.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल मिलाकर 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई है. इस दौरान भारतीय टीम ने 5 और साउथ अफ्रीका ने 2 सीरीज अपने नाम की.. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. आखिरी बार अक्टूबर 2015 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी.
भारत vs साउथ अफ्रीका (h2h) कुल टी20I मैच: 34 भारत ने जीते: 20 साउथ अफ्रीका ने जीते: 13 बेनतीजा: 2

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












