
CDR Gang: डिटेक्टिव एजेंसी का मालिक पकंज बिहार से गिरफ्तार, MHA ने भी मांगी रिपोर्ट
AajTak
CDR लीक मामले में दिल्ली पुलिस को अब डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले पंकज की तलाश है. इसके लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार में भी रेड कर रही है. यही नहीं दिल्ली में डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले कई डिटेक्टिव अब पुलिस के रडार पर आ गए हैं.
दिल्ली में लोगों की जासूसी करने वाले गैंग का एक गुर्गा पवन और डिटेक्टिव एजेंसी का मालिक पंकज पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. दिल्ली पुलिस ने CDR लीक करने के मामले में ये दो अहम गिरफ्तारी की हैं. जबकि पुलिस अभी इस गैंग से जुड़े कई आरोपियों की तलाश कर रही है.
CDR लीक मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले पंकज को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. इस काम के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम हाल ही में बिहार गई थी और वहां रेड कर रही थी. यही नहीं दिल्ली में डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले कई डिटेक्टिव अब पुलिस के रडार पर आ गए हैं. जिनमें से कई बड़े नामी डिटेक्टिव भी गिरफ्तार हो सकते हैं.
पुलिस की टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि करीब 25 हजार रुपये में इस गैंग के लोग सीडीआर (CDR) मुहैया करवाते थे. इन आरोपियों को सूरत में बैठा एक शख्स CDR मुहैया करवाता था. पुलिस अब सूरत वाले शख्स की तलाश भी कर रही है.
दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की AATS की टीम ये पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितनी CDR निकाल चुके हैं. पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी कई सालों से ये धंधा चला रहा था. CDR लीक मामले की जानकारी MHA ने भी दिल्ली पुलिस मांगी है. ये एक बड़ा सवाल है कैसे किसी की पर्सनल जानकारी यानि CDR लीक की जा रही थी.
ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश बताते चलें कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लोगों की जासूसी करने वाले इस गैंग का खुलासा किया है. दिल्ली की आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि यह गैंग कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य जानकारी प्रोवाइड करा रहा था. पुलिस ने ग्राहक बनकर पहले गैंग में एक्टिव आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया था जबकि गुरुवार को गैंग का सरगना पंकज भी बिहार से पकड़ा गया है.
पुलिस ने बताया कि हमें सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक शख्स लोगों से पैसा लेकर CDR और अन्य जानकारी उपलब्ध करवा रहा है. पुलिस ने एक डिकॉय टीम बनाकर डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले से संपर्क किया. आरोपी 25000 रुपए में CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड ) देने पर राजी हो गया. इसके बाद आरोपी को रोहिणी इलाके में बुलाया गया. 25 हज़ार रुपए देने के बाद आरोपी ने पेन ड्राइव के जरिए सीडीआर उपलब्ध करा दी. तभी AATS आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस डिटेक्टिव एजेंसी का ऑफिस नोएडा में है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







