
'CCTV फुटेज में दिखे कौन थे, कत्ल में इस्तेमाल हथियार कहां?', मुकेश सहनी ने पिता की हत्या पर पुलिस पर उठाए सवाल
AajTak
मुकेश सहनी ने कहा, 'प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है. हमारी उस पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन पुलिस की प्रेस कान्फ्रेंस देखकर मुझे लगा कि कुछ चीजों में जल्दबाजी की जा रही है.' उन्होंने कहा, 'कितनी लोगों ने इसे अंजाम दिया उसका खुलासा नहीं किया गया. ठीक है अगर नाम नहीं बता सकते तो संख्या का तो खुलासा कर ही सकते हैं.'
बिहार पुलिस ने प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. मुकेश सहनी ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस कोई दबाव न होने के बावजूद मामले में जल्दबाजी कर रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ आरोपी के बयान पर भरोसा कर रही है और अभी तक कोई भी उनका बयान दर्ज करने के लिए नहीं आया है. मुकेश सहनी ने कहा कि सब कुछ सामने आना चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले लोग कौन थे, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.
'नाम नहीं तो संख्या का खुलासा तो कर ही सकते हैं'
मुकेश सहनी ने कहा, 'प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है. हमारी उस पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन पुलिस की प्रेस कान्फ्रेंस देखकर मुझे लगा कि कुछ चीजों में जल्दबाजी की जा रही है.' उन्होंने कहा, 'कितनी लोगों ने इसे अंजाम दिया उसका खुलासा नहीं किया गया. ठीक है अगर नाम नहीं बता सकते तो संख्या का तो खुलासा कर ही सकते हैं.'
'जिस हथियार से कत्ल हुआ वो कहां है'
सहनी ने कहा, 'जब आपके पास आरोपी है तो हथियार कहां रखे हैं. जिस हथियार से कत्ल किया गया वो हथियार अभी तक आपने बरामद नहीं किया. मुझे जांच पर कोई संदेह नहीं है लेकिन पुलिस जल्दबाजी न करे. सरकार अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










