
CBSE Board Exam 2021 Live Updates: बोर्ड परीक्षाओं पर राजनेताओं ने खोला मोर्चा, जल्द हो सकता है फैसला
AajTak
CBSE Board Exam 2021 Live Updates: CBSE बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होनी हैं. दिल्ली के शिक्षामंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यदि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया, तो एग्जाम सेंटर्स नये कोरोना हॉटस्पॉट बन सकते हैं. अब देखना है कि शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक या CBSE बोर्ड इस संबंध में क्या फैसला लेते हैं.
CBSE Board Exam 2021 Live Updates: देशभर में कोरोना महामारी के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के मुद्दे पर बहस जारी है. प्रियंका गांधी, सोनू सूद, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी हस्तियां परीक्षाएं रद्द कराने की मांग उठा चुके हैं. छात्रों के साथ पैरेंट्स और टीचर्स भी CBSE बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने की मांग कर रहे हैं. CBSE बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होनी हैं. दिल्ली के शिक्षामंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यदि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया, तो एग्जाम सेंटर्स नये कोरोना हॉटस्पॉट बन सकते हैं. अब देखना है कि शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक या CBSE बोर्ड इस संबंध में क्या फैसला लेते है. बोर्ड ने पूरी कर ली हैं तैयारियां CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज के अनुसार, परीक्षा की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं. उन्होंने छात्रों की सेहत के प्रति गंभीरता जताते हुए कहा, 'हम छात्रों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.' उन्होंने यह भी कहा कि एग्जाम सेंटर्स पर भीड़ कम होगी क्योंकि परीक्षा केंद्रों में छात्रों की संख्या काफी कम रहेगी. परीक्षा 04 मई से शुरू होनी हैं.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












