
CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, दो बार होंगे दसवीं के एग्जाम
AajTak
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है. यह घोषणा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. बोर्ड ने बताया है कि क्लास 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.सबसे खास बात यह है कि 2026 से CBSE क्लास 10 के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा. यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के तहत किया जा रहा है.
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को समाप्त होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी.दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर 24 सितंबर 2025 को पहली बार 2026 की परीक्षाओं के लिए एक प्रारंभिक अस्थायी डेटशीट भी जारी की थी.इसका उद्देश्य यह था कि सभी संबंधित पक्ष -जैसे स्कूल, शिक्षक और छात्र अपनी तैयारियां पहले से ही उसी के अनुसार तय कर सकें.
CBSE Board Exams Final Datesheet 2025: ऐसे करें डाउनलोड
सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है. अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें —
सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








