
CBI के रडार पर एक और टीएमसी नेता, चुनाव बाद फैली हिंसा के मामले में अबू ताहिर को नोटिस
AajTak
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के रडार पर एक और टीएमसी नेता आ गए हैं. सीबीआई ने टीएमसी नेता अबू ताहिर को नोटिस जारी किया है. ताहिर को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद फैली हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के रडार पर एक और टीएमसी नेता आ गए हैं. सीबीआई ने टीएमसी नेता अबू ताहिर को नोटिस जारी किया है. ताहिर को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद फैली हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कई जगहों पर हिंसा हुई थी. इस दौरान कई राजनीतिक हत्याएं हुई थीं. घरों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी. बीजेपी का आरोप था कि टीएमसी ने राजनीतिक बदला लेने के लिए ये हिंसा करवाई है.
बीजेपी का आरोप था कि चुनाव में पार्टी का समर्थन करने के लिए उनके कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. कई घरों से बेदखल हो गए. कोलकाता हाईकोर्ट ने हिंसा के दौरान रेप और हत्या जैसे जघन्य मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी. सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है. अब हाईकोर्ट ने इस मामले में टीएमसी नेता अबू ताहिर को नोटिस जारी किया है. इससे पहले भी सीबीआई ने अबू ताहिर समेत तमाम टीएमसी नेताओं को नोटिस जारी किया था.
ईडी ने पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार अबू ताहिर को ऐसे वक्त पर सीबीआई ने नोटिस भेजा है, जब हाल ही में ईडी ने ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है. पार्थ को शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. हाल ही में उनकी करीबी अर्पिता के यहां से ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए और कीमतीं चीजें बरामद हुई थीं. पार्थ चटर्जी ममता सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं. शिक्षा मंत्री रहते ही उनके कार्यकाल में यह घोटाला होने के आरोप लगे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










