
CBI की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह छापेमारी कर रेलवे के 3 अफसरों सहित 6 को किया गिरफ्तार
AajTak
CBI ने पटना, कोलकाता, हाजीपुर, समस्तीपुर और सोनपुर समेत 16 जगहों पर छापेमारी कर रिश्वतखोरी के रैकेट का खुलासा किया है. जांच एजेंसी ने रेलवे के तीन बड़े अफसरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से रिश्वत के 46.50 लाख रुपए भी बरामद किए हैं.
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 16 जगह छापेमारी कर भारतीय रेलवे के तीन बड़े अफसरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है. रेलवे अफसरों के अलावा कोलकाता स्थित एक कंपनी से जुड़े दो अन्य शख्स भी गिरफ्तार किए गए हैं. अरेस्ट किए गए रेलवे अधिकारियों में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (CFTM) संजय कुमार के साथ समस्तीपुर के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) रूपेश कुमार और सोनपुर के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सचिन मिश्रा शामिल हैं.
सीबीआई ने छापेमारी कर रिश्वत के रूप में लिए गए 46.50 लाख रुपए भी बरामद किए हैं. सीबीआई ने कोलकाता, पटना, समस्तीपुर और हाजीपुर समेत कुल 16 जगहों पर छापेमारी की है. समस्तीपुर रेलमंडल में बड़े अधिकारी के गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है.
बता दें कि सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व मध्य रेल के सोनपुर और समस्तीपुर रेलमंडल में माल लदान के दौरान डिटेंशन चार्ज से बचाने के साथ अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए कोलकाता की आभा एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के सीएफटीएम संजय कुमार, समस्तीपुर रेलमंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रूपेश कुमार और सोनपुर रेलमंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सहित अन्य रेलकर्मियों के द्वारा रिश्वत के रूप में एक मुश्त रकम हर महीने ली जाती है.
एफआईआर के मुताबिक, समस्तीपुर रेलमंडल के सीनियर डीओएम ने 24 मई को 4 लाख और 27 जून को 6 लाख रुपए की रिश्वत ली. इसी तरह सोनपुर के सीनियर डीओएम सचिन मिश्रा ने 24 मई को 6 लाख और 11 जून को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत ली. वहीं, सीएफटीएम संजय कुमार ने भी 10 लाख रुपए की रिश्वत ली.
सीबीआई ने बिछाया जाल कंपनी के निदेशक नवल लाधा के निर्देश पर मनोज लाधा और बजरंग लाधा को 23.5 लाख रुपये देकर भेजा गया. ताकि रुपये अधिकारियों को दिए जा सकें. लेकिन सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया.
6 लोग गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










