Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
Car Sales: जंग के बीच कार बाजार ने कहा 'रूकना मना है'! ताबड़तोड़ बेची लाखों गाड़ियां

Car Sales: जंग के बीच कार बाजार ने कहा 'रूकना मना है'! ताबड़तोड़ बेची लाखों गाड़ियां

AajTak
Thursday, April 02, 2026 05:55:59 AM UTC

जहां एक तरफ ईरान-इजरायल-अमेरिका में छिड़ी जंग ने दुनिया भर के ऑयल-गैस सप्लाई पर ब्रेक लगाई है. वहीं इंडियन कार मार्केट पर इस जंग का कुछ ख़ास असर नहीं पड़ा है. बीते मार्च में वाहन निर्माताओं ने जमकर कारें बेची हैं. तो आइये देखें क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़े-

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिक-ईरान में रार ठनी है. पेट्रोल और गैस की सप्लाई को लेकर दुनिया भर में अनिश्चितता बनी हुई है. माहौल ऐसा है कि सड़क किनारे पेट्रोल पंप से लेकर शेयर मार्केट तक हलचल देखने को मिल रही है. लेकिन भारत का कार बाजार कह रहा है...“रुकना मना है.” बीते मार्च में हालात के उलट कार कंपनियों ने ऐसी बिक्री की कि, रिकॉर्ड टूटते चले गए. शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ रही, कंपनियों ने ऑफर और नई लॉन्च के दम पर खेल पलट दिया. जहां दुनिया चिंता में है, वहीं भारत का कार बाजार रफ्तार पकड़े हुए है.

बीते मार्च में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई सहित तमाम कंपनियों ने जमकर कारें बेची हैं. शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि मार्च में देश भर में तकरीबन 4.50 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है. जो पिछले साल के मार्च में बेचे गए 3,87,000 यूनिट के मुकाबले करीब 16.27 प्रतिशत ज्यादा है. यह आंकड़ा दिखाता है कि बाजार में ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है और खरीदारी का ट्रेंड मजबूत है.

मारुति सुजुकी ने मार्च में घरेलू बाजार में कुल 1,78,211 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जिसमें पैसेंजर कार और लाइट कमर्शियल व्हीकल भी शामिल हैं. जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 1,60,016 यूनिट बेची थीं. केवल कारों की बात करें तो कंपनी ने इस दौरान कुल 1,66,219 कारों की बिक्री की है. फाइनेंशियल ईयर-26 में Maruti Dzire कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही है. इतना ही नहीं, बीते वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 24 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है.

टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 66,192 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे पोजिशन पर कब्जा किया है. पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 51,616 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी. पंच और सिएरा जैसी नई गाड़ियों ने कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाया. Sierra को पिछले महीने 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली. Nexon और Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल रहीं. कंपनी को उम्मीद है कि FY27 में भी यह तेजी जारी रहेगी.

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च में कुल 60,272 यूनिट वाहनों की बिक्री के साथ तीसरे पोजिशन पर कब्जा किया है. यह पिछले साल के मार्च में बेचे गए 48,048 यूनिट के मुकाबले काफी बेहतर है. महिंद्रा ने न केवल ICE (पेट्रोल-डीजल) व्हीकल्स की शानदार बिक्री की है, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कंपनी का कहना है कि, इस फाइनेंशियल ईयर में SUV और छोटे कमर्शियल वाहनों में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है.

हुंडई के लिए मार्च महीना काफी बेहतर रहा है. हालांकि कंपनी की रैंकिंग घट कर चौथे पोजिशन पर जरूर आ गई, लेकिन इस दौरान कंपनी ने कुल  69,004 यूनिट वाहनों की बिक्री की. जिसमें भारतीय बाजार में 55,064 यूनिट कार बेचे गए और 13,940 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया. घरेलू बाजार में सेल्स में तगड़ी ग्रोथ है, पिछले साल के मार्च में कंपनी ने कुल इंडियन मार्केट में 48,048 यूनिट कारें बेची थी. कुल मिलाकर क्रेटा, वेन्यू और ऑरा जैसी का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
सीसीटीवी कैमरों की बड़ी कंपनियां भारत में बैन! आपके घर में भी है कैमरा या खरीदने की कर रहे तैयारी, तो जान लें ये

भारत सरकार पॉपुलर चीनी कंपनियों के सीसीटीवी कैमरे भारत में बैन करने की तैयारी में है. दरअसल हाल ही में सीसीटीवी को लेकर देश में कई मामले आए हैं. इनमे से कुछ में फुटेज के पाकिस्तानी एजेंसी तक जाने की खबर है.

1 पैर पर खड़े होकर जानें सेहत, इतने सेकंड नहीं खड़े हो पाए तो खतरे में फिटनेस

क्या आप जानते हैं कि एक पैर पर खड़ा होना आपकी उम्र और सेहत का राज खोल सकता है? रिसर्च के मुताबिक, बिना किसी सहारे के एक पैर पर टिके रहने की क्षमता यह बताती है कि आप कितनी स्वस्थ तरीके से उम्र के अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं.

सात लौंग, पान का पत्ता और तेल का दीपक... हनुमान जयंती का ऐसा उपाय शनि भी बंद कर देंगे सताना

हनुमान जयंती के मौके पर या मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को पान के पत्ते पर दो लौंग और थोड़ा गुड़ रखकर भोग लगाएं. यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने और धन वृद्धि में सहायक माना जाता है. 

ईरान ने किया Amazon पर अटैक, बहरीन के डेटा सेंटर को बनाया निशाना

ईरान ने चेतावनी दी थी कि वो अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमला करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक बहरीन में ऐमेजॉन के डेटा सेंटर पर ईरान ने अटैक किया है. ऑफिशियल कनफर्मेशन का इंतजार है.

Sierra के बाद एक और लिजेंड की हो रही वापसी, कंपनी ने बनाया खास प्लान

ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.

Hanuman Jayanti 2026: बजरंगबली सिर्फ इंसानों के ही नहीं, देवताओं के भी संकटमोचक

Hanuman Jayanti 2026: अंजनि पुत्र हनुमान को लोग संकटमोचन यूं ही नहीं कहते हैं. बजरंगबली न सिर्फ इंसानों के बड़े रक्षक हैं, बल्कि उन्होंने कई बड़े योद्धाओं को भी संकट से निकाला है.

क्या है CBSE इतिहास का पेपर और Orry कनेक्शन? जिसकी बच्चे भी ले रहे मौज   

बोर्ड के सुरक्षा फीचर में QR कोड भी शामिल होते हैं. इस कोड में सबजेक्ट,एग्जाम की डेट और प्रिंटिंग बैच समेत कई जानकारियां होती हैं. लेकिन हाल में कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें कोड स्कैन करने पर जानकारी नहीं बल्कि गाने और सेलिब्रिटी की बेवासइट खुल रही है. 

सैमसंग का धमाका! 13999 में पेश किया 6,000mAh बैटरी, पावरफुल कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाला फोन

सैमसंग ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e लॉन्च किया है. इस फोन में 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें 6 साल तक अपडेट मिलते रहेंगे.

गर्मी से पहले झटका! बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, बेमौसम बारिश और मिडिल ईस्ट वॉर से बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट महाजंग की वजह से कई चीजें महंगी हो रही हैं. अब ये असर एयर कंडीशनर पर भी दिख सकता है. हालांकि इस बार मार्केट में AC की डिमांड भी कम है. कस्टमर्स और कंपनी दोनों के लिए ही एक कन्फ्यूजन वाली स्थिति बनी हुई है.

हथकड़ी लगी, फिर भी पुलिस की गाड़ी से भागी महिला… वीडियो वायरल

मिशिगन के मस्केगन हाइट्स में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां हथकड़ी लगी महिला पुलिस की गाड़ी की खिड़की से निकलकर फरार हो गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया. जानिए पूरा मामला क्या है.

Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही है नौकरी? AI या कुछ और है वजह 

अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने बड़े पैमाने पर छटनी की है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि कंपनी ग्लोबल लेवल पर छटनी कर रही है जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर देखने को मिलेगा. इस छटनी की वजह AI बताई जा रही है.

‘उड़ता ट्रक’ तैयार! चीन ने बनाया सबसे ताकतवर कार्गो ड्रोन, उठा सकेगा इतने टन वजन

चीन में एक खास एयरक्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसका नाम चांगयिंग-8 है. यह एक कार्गो ड्रोन है और यह मैक्सिमम 3.5 टन वजन लेकर उड़ान भर सकेगा. मंगलवार को इसका एक सफल परीक्षण हुआ है. यह कार्गो ड्रोन छोटे रनवे पर भी उड़ान भर कर सकेगा और लैंडिंग कर सकेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

AI ने छीनी 12 हजार नौकरियां! Oracle की छंटनी के बीच चर्चा में परप्लेक्सिटी CEO का ये बयान

Oracle कंपनी ने भारत में करीब 12 हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है. इसी बीच AI कंपनी परफ्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि AI की वजह से अगर नौकरी चल गई है तो अपना बिजनेस शुरू करना चाहिए.

Car Sales: जंग के बीच कार बाजार ने कहा 'रूकना मना है'! ताबड़तोड़ बेची लाखों गाड़ियां

जहां एक तरफ ईरान-इजरायल-अमेरिका में छिड़ी जंग ने दुनिया भर के ऑयल-गैस सप्लाई पर ब्रेक लगाई है. वहीं इंडियन कार मार्केट पर इस जंग का कुछ ख़ास असर नहीं पड़ा है. बीते मार्च में वाहन निर्माताओं ने जमकर कारें बेची हैं. तो आइये देखें क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़े-

Hanuman Jayanti 2026: भारत का एकमात्र मंदिर...जहां पत्नी संग पूजे जाते हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की कथा

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. इस अनोखी मान्यता से जुड़ा यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है और भक्तों के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है

JEE Main 2026 Session 2 Begins Today: दूसरी श‍िफ्ट तीन बजे से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन 5 लास्ट मिनट टिप्स को जरूर देख लें

NTA आज से आयोजित कर रहा है जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा. अगर आप भी आज या आने वाले दिनों में परीक्षा देने जा रहे हैं, तो अंतिम समय की ये तैयारी आपके पर्सेंटाइल को बदल सकती है.

'हम प्यार करने वाले…' गाने पर सिक्योरिटी गार्ड का डांस वायरल

सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह “हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना डरने वाले” गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. उसके कॉन्फिडेंस और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

आज आराम से सोऊंगी... ओरेकल छंटनी के बीच कर्मचारी का पोस्ट वायरल

ओरेकल में छंटनी के बीच क्लेयर फोंटेनोट की कहानी वायरल हो गई, जिन्होंने नौकरी जाने के बाद भी सकारात्मक सोच बनाए रखी. उन्होंने इस स्थिति को एक नए अवसर की तरह लिया, जिससे लोग प्रेरित हो रहे हैं.

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर आज 2 ग्रह रहेंगे बलवान, अगले 29 दिनों तक ये 3 राशियां कमाएंगी खूब पैसा

Hanuman Jayanti 2026: आज मनाई जाने वाली हनुमान जयंती इस बार खास खगोलीय संयोग लेकर आ रही है. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का असर कई लोगों के जीवन में नए अवसर और बदलाव ला सकता है. कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से सकारात्मक संकेत दे रहा है.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

ईरान पर 'आर या पार'?, सुबह 6.30 बजे ट्रंप का संबोधन, शेयर बाजार के लिए ये 2 बड़े संकेत

Trump Announce on War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन ट्रंप के संबोधन पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी. खासकर गुरुवार को शेयर बाजार की दिशा ट्रंप के बयान से ही तय होगी.

महाकाल की शरण में अक्षय-टाइगर, नंदी के कान में मनोकामना कहते हुए हो गई ये चूक!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सास डिंपल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. महाकाल बाबा की पूजा के बाद तीनों ने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही. इस दौरान अक्षय और टाइगर से एक छोटी सी चूक हो गई.

हनुमान जयंती पर करें पीपल के 11 पत्तों का अचूक उपाय, इन तीन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

हनुमान जयंती सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि ग्रह दोषों से मुक्ति का अवसर भी है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित राशियों के लिए इस दिन विशेष उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.

स्पर्म डोनर पति की कहानी, प्रेग्नेंट महिलाओं को देखने का अजीब शौक, अब निकला दर्जनों बच्चों का गुमनाम पिता

शादी के 20 साल बाद ब्रिटेन की रहनी वाली एक महिला को अपने पति के बारे में पता चला कि वो 20 साल से स्पर्म डोनेट कर रहा है. और ऐसा वो किसी भले के नहीं कर रहा है, बल्कि उनका गुमनाम पिता भी है

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us