
हनुमान जयंती पर करें पीपल के 11 पत्तों का अचूक उपाय, इन तीन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा
AajTak
हनुमान जयंती सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि ग्रह दोषों से मुक्ति का अवसर भी है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित राशियों के लिए इस दिन विशेष उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं.
हनुमान जयंती सिर्फ हनुमान जी की आरधना और पूजा का दिन नहीं हैं, बल्कि उनकी पूजा के जरिये जीवन में सकारात्मकता भी लाई जा सकती है. हनुमान चालीसा में संत तुलसीदास ने लिखा है, 'और देवता चित्त न धरईं, हनुमत सेई सर्व सुख करईं.'
यानी सिर्फ हनुमानजी की पूजा और सेवा से वो सभी लाभ मिल सकते हैं, जिसके लिए अन्य देवी-देवताओं की अलग-अलग पूजा करनी होती है. इसका सबसे अधिक असर ग्रह और राशियों पर दिखाई देता है. हनुमानजी की पूजा से सभी ग्रह सध जाते हैं और खास तौर पर मंगल, शनि, राहु और केतु से पीड़ित व्यक्ति को जरूर हनुमान जयंती पर खास उपाय कर लेने चाहिए. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर पीपल के पत्तों का उपाय भी खास लाभ दिलाएगा.
इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव भी कम हो जाते हैं.
ग्रहों की चाल का असर हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. इस समय कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, जिससे जीवन में बाधाएं और तनाव बढ़ सकते हैं. ऐसे में हनुमान जयंती का दिन इन समस्याओं से राहत पाने का खास मौका माना जाता है.
कौन-कौन सी राशियां प्रभावित हैं? इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. वहीं धनु और सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का असर है. ज्योतिष के अनुसार, इन राशियों के लोगों को विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है. शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लोगों को हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए. इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और उनके समक्ष घी या तेल का दीपक प्रज्वलित करें.
फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी से मनोकामना मांगकर चोला चढ़ाएं और लाल सिंदूर के साथ गुलाब की माला भी अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ ही 11 पीपल के पत्ते लें और उनमें श्रीराम का नाम लिखें और हार बनाकर चढ़ाएं.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










