
'हम प्यार करने वाले…' गाने पर सिक्योरिटी गार्ड का डांस वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह “हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना डरने वाले” गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. उसके कॉन्फिडेंस और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान मशहूर गाने 'हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना डरने वाले' पर शानदार अंदाज़ में डांस करता नजर आ रहा है. उसका यह बेफिक्र और आत्मविश्वास से भरा अंदाज़ लोगों का दिल जीत रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड अपनी यूनिफॉर्म में ही पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहा है. कभी वह खड़े होकर स्टाइल में मूव करता है, तो कभी बैठकर एक्सप्रेशन देता है. उसके चेहरे पर मुस्कान और डांस में कॉन्फिडेंस साफ दिखता है, जिससे यह वीडियो और भी खास बन जाता है. आसपास का माहौल साधारण है, लेकिन उसके डांस ने पूरे सीन को खास बना दिया है.

ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.











