
Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही है नौकरी? AI या कुछ और है वजह
AajTak
अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने बड़े पैमाने पर छटनी की है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि कंपनी ग्लोबल लेवल पर छटनी कर रही है जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर देखने को मिलेगा. इस छटनी की वजह AI बताई जा रही है.
अमेरिका की टेक कंपनी Oracle ने बड़ी छटनी की है जिसका साफ असर भारतीय कर्मचारियों पर देखने को मिल रहा है. इस दौरान करीब 12 हजार कर्मचारियों की नौकरी चली गई है और आने वाले टाइम इसकी संख्या बढ़ सकती है. वहीं, ग्लोबली करीब 30 हजार लोगों की नौकरी चली गई है. सुबह 6 बजे उन्हें मेल मिला. इस मेल में लिखा था कि कई लोगों के रोल को खत्म किया जा रहा है. क्योंकि ये बड़े ऑर्गनाइजेशनल बदलाव का हिस्सा है. मेल मिलने के बाद से लोगों के मन में कई तरह से सवाल उठ रहे हैं कि वे आगे क्या करेंगे या उन्हें दूसरी नौकरी कब तक मिलेगी.
क्या है नौकरी जाने की असली वजह ?
बताया जा रहा है कि कंपनी अपने खर्च को कम करने के लिए और बिजनेस स्ट्रक्चर को बदलने के लिए ये फैसला लिया है. इसकी एक और बढ़ी वजह है AI. कंपनियां लगातार AI और ऑटोमेशन पर फोकस कर रही हैं जिसकी वजह से मशीन अधिकतर काम कर रही है और इंसानी हाथों का असर कम हो रहा है, जिसके चलते Oracle ने छटनी का फैसला लिया है. AI अब सिर्फ एक सपोर्ट टूल नहीं रहा, बल्कि वह कई ऐसे काम खुद करने लगा है जो पहले इंसान करते थे. जैसे कि कस्टमर सपोर्ट में अब चैटबॉट्स तेजी से जवाब दे रहा है, डेटा एनालिसिस के लिए AI टूल्स कम समय में ज्यादा सटीक रिजल्ट दे रहे हैं और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भी AI कोड लिखने और टेस्टिंग तक में मदद कर रहा है. कंपनियां अब कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम कर पा रही हैं, जिससे उनके खर्च में कमी आ रही है. यही वजह है कि कई कंपनियां पारंपरिक रोल्स को खत्म कर रही हैं और उनकी जगह AI आधारित सिस्टम को अपना रही हैं.
सुबह मेल और गई जॉब
बता दें कि Oracle में काम करने वाले कर्मचारियों को सुबह 6 बजे मेल आया जो Oracle लीडरशिप की ओर से था. इसमें उन्होंने ये साफ कर दिया कि कई लोगों के रोल को खत्म किया जा रहा है और लास्ट वर्किंग डेट के बारे में बताया है.
भारतीयों पर दिखा असर

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










