
सीसीटीवी कैमरों की बड़ी कंपनियां भारत में बैन! आपके घर में भी है कैमरा या खरीदने की कर रहे तैयारी, तो जान लें ये
AajTak
भारत सरकार पॉपुलर चीनी कंपनियों के सीसीटीवी कैमरे भारत में बैन करने की तैयारी में है. दरअसल हाल ही में सीसीटीवी को लेकर देश में कई मामले आए हैं. इनमे से कुछ में फुटेज के पाकिस्तानी एजेंसी तक जाने की खबर है.
अगर आप घर या ऑफिस के लिए CCTV कैमरा खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. हाल के दिनों में भारत में CCTV सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुछ कैमरों का डेटा बाहर जा सकता है, यहां तक कि सेंसिटिव फुटेज पाकिस्तान और चीन तक पहुंचने की खबर है.
इसी के बाद सरकार सख्त हुई है. खबरें हैं कि Hikvision और TP-Link के कुछ नेटवर्क डिवाइस और कैमरों पर रोक लग सकती है. हालांकि हर डिवाइस पर सीधा बैन नहीं है, लेकिन सरकार अब ऐसे सामान पर नजर रख रही है जो डेटा सुरक्षा के लिहाज से मुश्किल पैदा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अप्रैल से बड़ा झटका! TP-Link, Hikvision जैसे चीनी CCTV कैमरों पर भारत में बैन
गौरतलब है कि Hikvision चीन की कंपनी है, लेकिन इस पर चीनी सरकार का भी कंट्रोल है. ऐसे में अगर इस तरह के सर्विलांस टूल से जासूसी हो रही हो तो ये बड़ी बात नहीं होगी.
TP-Link अमेरिकी कंपनी है. लेकिन TP-Link के Wikipedia पेज पर साफ लिखा है कि ये चीनी कंपनी है. हमने कंपनी से बात की तो पता चला कि TP-Link ने ग्लोबल एक्सैंशन किया है और इसका हेडक्वॉर्टर्स अमेरिका में भी है. कंपनी का दावा है कि भारत में बिकने वाले प्रोडक्ट्स TP-Link US के तहत आते हैं. हमने कंपनी से इस मामले पर स्टेटमेंट मांगा है, मिलते ही अपडेट करेंगे.
भारत में CCTV का बाजार तेजी से बढ़ा है. देशभर में करोड़ों कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें एक बड़ा हिस्सा Hikvision जैसे ब्रांड का है. वजह साफ है. ये कैमरे सस्ते होते हैं और आसानी से उपलब्ध होते हैं. लेकिन सस्ता होने के साथ मुश्किल भी जुड़ा हो सकता है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










