
AI ने छीनी 12 हजार नौकरियां! Oracle की छंटनी के बीच चर्चा में परप्लेक्सिटी CEO का ये बयान
AajTak
Oracle कंपनी ने भारत में करीब 12 हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है. इसी बीच AI कंपनी परफ्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि AI की वजह से अगर नौकरी चल गई है तो अपना बिजनेस शुरू करना चाहिए.
ओरैकल (Oracle) ने भारत में करीब 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यहां नौकरी से निकालने की पीछे की वजह AI को बताया गया है. इसी बीच परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का एक बयान चर्चा में है.
अरविंद श्रीनिवास ने हाल ही में जारी ऑल इन पॉडकास्ट पर कहा है कि AI की वजह से नौकरी गंवाने वालों को इसे एक मौके की तरह देखना चाहिए और अपना खुद का काम शुरू करना चाहिए.
पॉडकास्ट के दौरान कहा कि कुछ समय के लिए नौकरी का नुकसान होगा लेकिन AI टूल्स लोगों को मिनी बिजनेस शुरू करने का मौका देता है. साथ ही कमाई के नए रास्ते बनाने की सुविधा देता है.
अरविंद श्रीनिवास ने डिटेल्स में बताते हुए कहा है कि असल बात यह है कि बहुत से लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं. अब एक नई संभावना और नया मौका सामने आया है कि इन टूल्स को सीखें और अपना छोटा बिजनेस शुरू करें.
सीईओ के इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई है. कई लोगों ने कहा कि अपना बिजनेस शुरू करना आसान नहीं होता है. हालांकि कुछ लोगों ने इस सोच का समर्थन भी किया है.
यह भी पढ़ें: Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही है नौकरी? AI या कुछ और है वजह

ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.











