
क्या है CBSE इतिहास का पेपर और Orry कनेक्शन? जिसकी बच्चे भी ले रहे मौज
AajTak
बोर्ड के सुरक्षा फीचर में QR कोड भी शामिल होते हैं. इस कोड में सबजेक्ट,एग्जाम की डेट और प्रिंटिंग बैच समेत कई जानकारियां होती हैं. लेकिन हाल में कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें कोड स्कैन करने पर जानकारी नहीं बल्कि गाने और सेलिब्रिटी की बेवासइट खुल रही है.
इस बार CBSE परीक्षा का प्रश्नपत्र केवल नंबरों के लिए नहीं बल्कि मीन्स के लिए भी खूब चर्चा में है. कक्षा 12 के गणित के प्रशनपत्र में छपे QR कोड एक बार फिर छात्रों की हंसने की वजह बन गई है. दावा किया जा रहा है कि प्रश्नपत्र पर छपे कोड को स्कैन करने पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी Orry की वेबसाइट पर लेकर जाता है. ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आ रही है. इसके पहले भी कक्षा 12 के गणित परीक्षा में छपे कोड को स्कैन करने पर अंग्रेजी सिंगर एश्ले के मशहूर गाने नेवर गॉन... (Never Gonna Give You Up) का यूट्यूब वीडियो खुल रहा था जिसके बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे थे और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थीं.
जांच से पता चला सच
जब कक्षा 12वीं के इतिहास के दो अलग-अलग प्रश्न पत्रों (सेट1 और सेट 2 ) पर छपे QR कोड को स्कैन किया गया तो, पाया कि क्यूआर कोड लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर, ओरहान अवतरामानी उर्फ ओरी के सर्च पेज पर ले गया. इसका वीडिया ओरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा किया है जिसमें वह इतिहास बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को स्कैन करते हुए अपने सर्च पेज पर पहुंचते हैं और कहते हैं कि ओह, यह मेरा सपना था. हे भगवान! मैं सीबीएसई परीक्षा के प्रश्न पत्र पर हूं. साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सीबीएसई का पेपर ही नया फुलझड़ी का पैकेट है.
परीक्षाएं बन रही मजाक
इन घटनाओं को दिलचस्प बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि एक तरफ जहां बोर्ड परीक्षा गंभीर चीज होती है, वहीं दूसरी ओर इनके साथ मजाक दोनों में फर्क साफ दिखा रहे हैं. क्यूआर कोड तो परीक्षा की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं, लेकिन ये ही कोड अब मीम्स और मजाक का कारण बन गए हैं. गणित के पेपर में भी क्यूआर कोड ने छात्रों को खूब हंसाया था और उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. अब इतिहास के पेपर में Orry से जुड़ा क्यूआर कोड सामने आने से यह ट्रेंड और आगे बढ़ गया है.
छात्रों की प्रतिक्रिया

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










