
Sierra के बाद एक और लिजेंड की हो रही वापसी, कंपनी ने बनाया खास प्लान
AajTak
ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और लेजेंड की वापसी हो रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की, जो नए अवतार में आ रही है. पहले ये सिर्फ एक कार थी, लेकिन अब एक कार ब्रांड बनकर वापस आ रही है. ब्रांड ने अपना पहला कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ऑफ-रोडर एसयूवी को पेश करेगी. साथ ही कंपनी फैमिली यूजर्स को भी टार्गेट कर रही है.
टाटा सियरा के बाद कंपनी एक और नेमप्लेट को वापस ला रही है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर की है, जो नए अवतार में बाजार में वापसी कर रहा है. इस बार Freelander लैंडरोवर के किसी मॉडल का नाम नहीं होगा. बल्कि ये खुद में एक ब्रांड के रूप में वापस आ रहा है. यानी फ्रीलैंडर एक प्रीमियम एसयूवी ब्रांड होगा, जो चीन में चेरी और जेएलआर के जॉइंट वेंचर का हिस्सा होगा.
जेएलआर की पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स है. एक तरह से टाटा मोटर्स इस नेम प्लेट को रिवाइव कर रही है. ब्रांड के पहले मॉडल को चीन में एक रग्ड इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर के रूप में पेश किया गया है, जिसका नाम कॉन्सेप्ट 97 है. फ्रीलैंडर लाइनअप में कंपनी सभी न्यू एनर्जी व्हीकल्स को लॉन्च करेगी. इसकी गाड़ियां जेएलआर के डिजाइन और चेरी की टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड होंगी.
नई फ्रीलैंडर एसयूवी एडवांस 800वी इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. ये मल्टीपल पावरट्रेन को सपोर्ट करेगी. इसमें फुली इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर तीनों ही सेटअप का सपोर्ट मिलेगा. इस फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म की वजह से फ्रीलैंडर को मल्टीपल मार्केट और कस्टमर्स तक पहुंचने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट
खासकर ग्लोबल मार्केट में कंपनी को विस्तार का मौका मिलेगा. पेश किए गए पहले मॉडल कॉन्सेप्ट 97 का नाम ओरिजनल फ्रीलैंडर की लॉन्चिंग ईयर यानी 1997 पर रखा गया है. उम्मीद है कि प्रोडक्शन वर्जन भी दिखाए गए कॉन्सेप्ट से क्लोज होगा, जिसमें सिर्फ कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे.
डिजाइन की बात करें, तो ये एसयूवी बॉक्सी डिजाइन और रग्ड स्टांस को फॉलो करेगी. इसमें ओरिजनल फ्रीलैंडर और मॉडर्न लैंड रोवर के डिफेंडर जैसे मॉडल्स से प्रेरित डिजाइन देखने को मिलेगा. मुख्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें डायगोनल पिलर डिजाइन, पिक्सल स्टाइल एलईडी लाइटिंग और प्रॉमिनेंट स्किड प्लेट मिलेगी.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










