
‘उड़ता ट्रक’ तैयार! चीन ने बनाया सबसे ताकतवर कार्गो ड्रोन, उठा सकेगा इतने टन वजन
AajTak
चीन में एक खास एयरक्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसका नाम चांगयिंग-8 है. यह एक कार्गो ड्रोन है और यह मैक्सिमम 3.5 टन वजन लेकर उड़ान भर सकेगा. मंगलवार को इसका एक सफल परीक्षण हुआ है. यह कार्गो ड्रोन छोटे रनवे पर भी उड़ान भर कर सकेगा और लैंडिंग कर सकेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
चीन ने एक ऐसा एयरक्राफ्ट तैयार किया है, जिसका नाम चांगयिंग-8 है. यह एक कार्गो ड्रोन और इसको लेकर दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे भारी वजन उठाकर उड़ान भर सकेगा. साथ ही यह एयरक्राफ्ट कई कमाल की काबिलियत के साथ आता है.
चांगयिंग-8 एयरक्राफ्ट शॉर्ट रनवे पर आसानी से उड़ान भर सकता है और मंगलवार को इसकी सफल टेस्टिंग हो चुकी है. आने वाले दिनों में सभी टेस्टिंग को कंप्लीट करके इसको लॉन्च किया जाएगा.
चांगयिंग-8 को खासतौर से डिलिवरी के लिए तैयार किया गया है. इसको रिमोट एरिया में यूज किया जा सकेगा और भारी भरकम सामान की डिलिवरी की जा सकेगी.
एयरक्राफ्ट का खुद का वजन 3.5 टन है
चांगयिंग-8 खुद एक बड़े साइज का एयरक्राफ्ट है, जिसका खुद का वजन 3.5 टन है और यह अपने भार के बराबर का वजन उठाकर उड़ान भर कर सकेगा.
कार्गो ड्रोन में विंग 25 मीटर चौड़े हैं
