
स्पर्म डोनर पति की कहानी, प्रेग्नेंट महिलाओं को देखने का अजीब शौक, अब निकला दर्जनों बच्चों का गुमनाम पिता
AajTak
शादी के 20 साल बाद ब्रिटेन की रहनी वाली एक महिला को अपने पति के बारे में पता चला कि वो 20 साल से स्पर्म डोनेट कर रहा है. और ऐसा वो किसी भले के नहीं कर रहा है, बल्कि उनका गुमनाम पिता भी है
शादी के बाद कपल की आदतें, पसंद-नापसंद और हर छोटी बात का पता होना हमेशा से ही एक सक्सेसफुल रिलेशनशिप की निशानी मानी जाती है. लेकिन सोचिए अगर किसी पुराने रिश्ते या फिर शादी के 10-20 साल बाद यदि आपको पता चले कि आप अपने पार्टनर को सही से नहीं जान पाए हैं तो ये काफी मुश्किल भरा पल हो सकता है. ब्रिटेन की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, उसे अपने पति के बारे में शादी के 20 साल बाद ऐसी बात पता चली है कि वो असल लाइफ में दर्जनों बच्चों का 'गुमनाम पिता' और अजीबोगरीब आदत का शिकार है. ये पूरी कहानी क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के रहने वाले इस कपल के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक अनजान मैसेज ने इस 20 साल पुराने रिश्ते में दरार डाल दी है. दरअसल, महिला को सोशल मीडिया पर एक मैसेज आया जिससे उसे पता चला कि उसका पति उसकी जानकारी के बिना सालों से स्पर्म डोने कर रहा है. शुरुआत में उसे लगा कि शायद यह केवल एक आर्थिक मदद या चैरिटी का जरिया था, लेकिन जब उसने गहराई से जांच की तो पता चला कि उसने क्लीनिक की हेल्प नहीं ली थी बल्कि वह खुद महिलाओं से संपर्क करता था.
रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला को पता चला है कि पति केवल स्पर्म डोनेट नहीं कर रहा था, बल्कि वह उन महिलाओं के साथ लगातार संपर्क में था जो प्रेग्नेंट होना चाहती थीं. उसे प्रेग्नेंट महिलाओं को देखने और इस पूरी प्रोसेस का हिस्सा बनने का मेंटल ऑब्सेशन (Mental Obsession) था.
वह चोरी-छिपे उन महिलाओं से मिलता था और उनके कंसेप्शन प्रोसेस (Conception Process) में शामिल होकर उसे सुकून मिलता था. पत्नी का कहना है कि यह उसके लिए एक धोखा नहीं बल्कि एक ऐसा मेंटल शॉक था जिसे वो एक्सेप्ट नहीं कर पा रही है.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक डोनर ग्रुप से जुड़ी महिला ने गलती से स्पर्म डोनर की पत्नी को मैसेज कर दिया. दरअसल, पति ने अपनी एक अलग डिजिटल पहचान बना रखी थी और वह 'फ्री डोनर' के तौर पर फेमस था. उसने क्लीनिक के बजाय सीधे तौर पर महिलाओं से संपर्क करने का रास्ता चुना था ताकि वह उनके करीब रह सके. जब पत्नी ने उसके लैपटॉप और फोन को देखा तो उसमें सैकड़ों ऐसी चैट्स और फोटोज मिलीं जिन्होंने उसके पति की डबल लाइफ की पोल खोल दी.
बिना किसी मेडिकल निगरानी या कानूनी दस्तावेज के इस तरह का 'प्राइवेट डोनेशन' न केवल सेहत के लिए खतरनाक है बल्कि ये आने वाली पीढ़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










