
गर्मी से पहले झटका! बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, बेमौसम बारिश और मिडिल ईस्ट वॉर से बढ़ी चिंता
AajTak
मिडिल ईस्ट महाजंग की वजह से कई चीजें महंगी हो रही हैं. अब ये असर एयर कंडीशनर पर भी दिख सकता है. हालांकि इस बार मार्केट में AC की डिमांड भी कम है. कस्टमर्स और कंपनी दोनों के लिए ही एक कन्फ्यूजन वाली स्थिति बनी हुई है.
देश में गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही एयर कंडीशनर बाजार दबाव में आ गया है. आमतौर पर मार्च से कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग तेज होने लगती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. आपने ध्यान दिया होगा कि दिल्ली जैसे शहरों में भी फिलहाल बिना एसी के काम चल रहा है.
हाल ही में LPG शॉर्टेज की वजह से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में इंलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लाइंसेज मंहंगे हो गए. डबल कीमत हो गई और आउट ऑफ स्टॉक हो गए. बड़ा सवाल ये है कि क्या एयर कंडीशनर का मार्केट भी उसी तरफ जा रहा है?
यह भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी आएगा कूलर जैसा बिल, रखें 5 बातों का ध्यान
बेमौसम बारिश ने शुरुआती AC डिमांड को धीमा कर दिया है. दूसरी तरफ कच्चे माल और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने कंपनियों मेकिंग कॉस्ट बढ़ा दी है. यानी बाजार एक साथ दो फ्रंट पर दबाव झेल रहा है. डिमांड में भी कमी है और सप्लाई चेन में भी मुश्किल.
मांग की शुरुआत कमजोर, सीजन पर टिका दांव
एसी कंपनियों के लिए मार्च और अप्रैल सबसे अहम होते हैं. यही वह समय होता है जब डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में स्टॉक भरता है और रिटेल मांग तेज होती है. लेकिन इस बार उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश की वजह से टेंप्रेचर ज्यादा नहीं हुआ है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










