
ईरान पर 'आर या पार'?, सुबह 6.30 बजे ट्रंप का संबोधन, शेयर बाजार के लिए ये 2 बड़े संकेत
AajTak
Trump Announce on War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन ट्रंप के संबोधन पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी. खासकर गुरुवार को शेयर बाजार की दिशा ट्रंप के बयान से ही तय होगी.
शेयर बाजार के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत धमाकेदार रही है. लेकिन मार्च महीने ने निवेशकों को जो जख्म दिया है, उसने भरने में लंबा वक्त लग सकता है. दरअसल, वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेतों की वजह से बुधवार को भारतीय बाजारों में तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स 73000 अंक से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, जबकि निफ्टी में 22,679 पर बंद हुआ.
अब सबकी निगाहें गुरुवार पर टिकी हैं, दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए गुरुवार का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे (भारतीय समयनुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को संबोधित करने वाले हैं. ट्रंप के बयान से ही बाजार की दिशा तय होगी.
हालांकि फिलहाल ग्लोबल संकेतों को देखें तो अमेरिकी मार्केट (डाउ फ्यूचर्स) में 0.50 फीसदी की तेजी देखी जा रही है, इसके अलावा जापान, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार से भी मजबूती के संकेत मिल रहे हैं.
बुधवार को भारतीय बाजारों में तूफानी तेजी बुधवार को भारतीय बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निगेटिव खबर नहीं आई तो फिर गुरुवार को भी बाजार में मजबूती जारी रह सकती है.
टेक्निकल तौर पर निफ्टी के लिए 22,500 और 22,200 मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है. जब तक बाजार इससे ऊपर है, रिकवरी की उम्मीद बनी रहेगी. वहीं ऊपर की ओर 22,800 अंक एक रेसिस्टेंस है. अगर निफ्टी इसे पार कर लेता है, तो फिर 23,000 की तरफ बढ़ सकता है.
ट्रंप कर सकते हैं ये ऐलान

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










