
ईरान ने किया Amazon पर अटैक, बहरीन के डेटा सेंटर को बनाया निशाना
AajTak
ईरान ने चेतावनी दी थी कि वो अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमला करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक बहरीन में ऐमेजॉन के डेटा सेंटर पर ईरान ने अटैक किया है. ऑफिशियल कनफर्मेशन का इंतजार है.
मिडिल ईस्ट महाजंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने हाल ही में चेतावनी जारी की थी कि अब अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा. FT की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने बहरीन में Amazon के डेटा सेंटर पर हमला कर दिया है.
बताया जा रहा है कि यह डेटा सेंटर सीधे हमले का निशाना नहीं बना, लेकिन आसपास हुए ड्रोन स्ट्राइक के असर से इसके ऑपरेशन्स प्रभावित हुए. बहरीन की तरफ से ये X पोस्ट शेयर किया गया है. हालांकि यहां Amazon का जिक्र नहीं है.
ईरान ने कहा है कि Meta, Google, Apple और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के डेटाबेस पर अटैक करेगा. यहां टोटल 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाने पर रखने की बात सामने आई है,
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लोग Amazon को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. अगर ऐमेजॉन का डेटा सेंटर पर हमला होता है तो ना सिर्फ ऐमेजॉन बल्कि दुनिया की कई सारी वेब सर्विसेज भी ठप पड़ सकती हैं.
डेटा सेेंटर पर हमला क्यों है खतरनाक?
दरअसल कोई भी डेटा सेंटर सिर्फ उस कंपनी के लिए नहीं होता है. डेटा सेंटर में दुनिया भर के लाखों-करोड़ों यूजर्स का डेटा होता है. ये डेटा अलग अलग कंपनियों का भी होता है. बताया जा रहा है कि Amazon Web Services यानी AWS को हिट किया गया है. बता दें कि AWS दुनिया की सबसे बड़़ी क्लाउड कंपनियों में से एक है.

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है?

April 2026 Monthly Rashifal 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का चौथा महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है.










