
Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट
AajTak
VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.
विनफास्ट भारतीय बाजार में एक नई कार लेकर आ रहा है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार का टीजर भी जारी किया है. ये एक एमपीवी होने वाली है. कंपनी भारतीय बाजार में अपनी वीएफ एमपीवी 7 (VF MPV7) को लेकर आएगी. ये कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली तीसरी कार होगी.
इस कार का सीधा मुकाबला किआ कारेन्स क्लैविस और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसी गाड़ियों से होगा. भारतीय बाजार में विनफास्ट की दो कार्स- वीएफ 6 और वीएफ 7 पहले से मौजूद हैं. जहां पहले के दोनों मॉडल्स एसयूवी बॉडी स्टाइल में आते हैं. वहीं अपकमिंग कार एक एमपीवी होगी.
ये कार विनफास्ट की लिमो ग्रीन से ओवरलैप करेगी, जो बॉडी साइज और सीटिंग कैपेबिलिटी में इसके बराबर है. VF MPV 7 को प्राइवेट कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जो इसे लिमो ग्रीन से अलग बनाएगा. इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. कार लेदर सीट्स, फ्रंट और रियर में इंटीग्रेटेड लाइटनिंग, कीलेस एंट्री और 19 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आएगी.
लिमो ग्रीन कमर्शियल यूजर्स को फोकस करती है और इसमें वीएफ एमपीवी 7 के मुकाबले बेसिक फीचर्स मिलते हैं. एक्सटीरियर की बात करें, तो कार का डिजाइन इसके विनफास्ट फैमिली के जुड़ाव को दिखाता है. इसमें स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और इंटरकनेक्टेड टेललाइट्स मिल सकती हैं.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक खरीदना है? जानें सब्सिडी का नया नियम, कल से लागू
इंटीरियर की बात करें, तो इस कार में यूजर्स को प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे. ये कार 10.1 इंच के इनफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी पोर्ट, ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट और स्टीयरिंग एडस्टमेंट के साथ आ सकती है. कार के सभी फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है.
