
Car Fire: सड़क पर दौड़ती कारों में क्यों लग रही है आग? जानिए क्या है वजह और कैसे करें बचाव
AajTak
Why Car Catches Fire: हाल के दिनों में तमाम ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिसमें सड़क पर चलती कार में अचानक से आग लग गई है. ताजा मामला गुरुग्राम का है जहां पर सड़क पर दौड़ती कार में अचानक से आग लग गई. कुछ पल में ही आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि, चालक ने सीवर में कूद कर अपनी जान बचाई.
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से कार में आग लगने की घटनाएं भी सामने लगी हैं. कहीं एक्सीडेंट के चलते आग लग रही है तो कहीं सड़क पर चलती कार में अचानक से धुआं निकल रहा है और इससे पहले चालक कुछ समझ पाता कार आग का गोला बन जा रही है. ताजा मामला गुरुग्राम का है, जहां पर सड़क पर दौड़ती कार में अचानक से आग लग गई. कुछ पल में ही आग ने इतना भयावह रूप ले लिया कि, चालक ने सीवर में कूद कर अपनी जान बचाई.क्या है पूरा मामला-
बीते दिनों गुरुग्राम के सेक्टर 31 स्थित स्टार मॉल के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे सड़क पर चलती हुई कार में अचानक से आग लग गई. थोडे ही देर में आग इतनी तेजी से भड़की कि हिसार निवासी कार चालक रणधीर सिंह को सीवर में कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया.
फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जब दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची तो कार धू-धू कर जल रही थी. मौके पर कोई भी कार चालक या सवार मौजूद नहीं था. उसी वक्त उन्हें किसी के चीखने और मदद मांगने की आवाज सुनाई दी. टीम तत्काल समझ गई कि ये आवाज पास के ही सीवर के मेनहोल से आ रही है. जिसके बाद रणधीर सिंह को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि चालक बुरी तरह झुलस गया था और खुद को बचाने के लिए उन्होनें पास के मेनहोल में छलांग लगा दी. बहरहाल, चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.कैसे लगी आग? हालांकि अभी कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लेकिन प्रथम दृष्टया ये शॉर्ट सर्किट का मामला लगता है. संभव है कि, कार के इलेक्ट्रॉनिक्स में कुछ शॉर्ट सर्किट हुए हों जिसके बाद अचानक से कार में लग गई हो. बता दें कि, ये मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Alto) कार थी.
सांकेतिक तस्वीर: Image Generated by Meta AI वाहन में क्यों लगती है आग: कार में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं. आमतौर पर शॉर्ट सर्किट या वाहन के वायरिंग में किसी तरह की फॉल्ट को जिम्मेदार माना जाता है. लेकिन इसके अलावा भी कुछ अन्य कारण हैं जिनसे आग का खतरा बढ़ जाता है. पुराने वाहनों में वायरिंग और बैटरियां के फॉल्ट के चलते आग लगते हुए देखा गया है, जिससे दुर्घटना होने पर उनमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
इसके अलावा कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि, लांग रूट पर देर तक वाहन चलाने से टायर और रोड के बीच घर्षण के चलते भी आग लगे हैं. ऐसी घटनाएं ज्यादातर एक्सप्रेस-वे पर देखने को मिली हैं. एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कंक्रीट (Concrete) या सीमेंट का इस्तेमाल ज्यादा होता है. वहीं पारंपरिक सड़कों में बिटुमेन (Bitumen) का इस्तेमाल किया जाता है.
कंक्रीट की सड़के टायर से घर्षण के दौरान ज्यादा हीट उत्पन्न करती हैं. जो कि टायर के स्ट्रक्चर को तेजी से डैमेज करता है. ऐसे में टायर फटने की संभावना बढ़ जाती हैं. चलती कार का टायर सीधे सड़क के संपर्क में रहता है और घर्षण के कारण टायर का तापमान काफी बढ़ जाता है. कई बार टायरों से जलने की दुर्गंध भी आने लगती है. यदि समय रहते इस पर गौर न किया जाए तो ये भी आग लगने का एक कारण बन जाती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










