
Cameron Green India vs Australia: पहली बार ओपनिंग करने आए 23 साल के बल्लेबाज ने कैसे टीम इंडिया से छीन लिया मैच
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार मिली. मोहाली के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का स्कोर बनाया था. मगर प्लेयर ऑफ द मैच कैमरून ग्रीन ने 30 बॉल पर 61 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया...
Cameron Green India vs Australia: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की है. टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो 23 साल के कैमरून ग्रीन रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (21 सितंबर) को मोहाली के मैदान पर खेला गया, जिसमें बेहद खराब गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम को हार मिली. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का स्कोर बनाया था.
पहली बार ओपनिंग करने आए थे कैमरून
मगर खराब गेंदबाजी के कारण मैच हाथ से निकल गया. कैमरून ग्रीन की आतिशी पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 30 बॉल पर 71 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जमाए. जबकि केएल राहुल ने 35 बॉल पर 55 रन बनाए.
209 रनों के टारगेट के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने अपने साथ युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहली बार ओपनिंग में मौका दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में कैमरून पहली बार ओपनिंग कर रहे थे. इस मैच से पहले तक कैमरून ने 5, 6, 7 और 8 नंबर पर ही बैटिंग की थी. साथ ही टी20 में पहली बार भारतीय टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे.
The Aussie men take a 1-0 series lead in Mohali, 🇮🇳 Bravo to Cam Green (61 off 30), Nathan Ellis (3-30), debutant Tim David, and all others involved in an entertaining victory #INDvAUS pic.twitter.com/2degUPZDGT

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












