
CAA के बावजूद क्या पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से आए मुस्लिमों को मिल सकती है भारत की नागरिकता? जानिए सिस्टम
AajTak
सीएए के तहत भले ही तीनों पड़ोसी देशों से आए मुस्लिम समुदाय के लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, लेकिन पुराने कानून के तहत दावा कर सकते हैं. विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पाने के लिए पुराने कानून की मदद लेनी होगी. इतना ही नहीं, पुराने कानून की मदद से ही सिंगर अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी.
देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो गया है. इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थी (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है. मुस्लिम समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा गया है. इसलिए उन्हें लगता है कि भेदभाव किया जा रहा है. हालांकि, सरकार का तर्क है कि इन तीनों देशों में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक में आता है. जबकि सीएए के दायरे में लाए गए 6 गैर मुस्लिम समुदाय वहां अल्पसंख्यक में गिने जाते हैं. वहां उन्हें धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया जाता है, इसलिए तंग आकर ऐसे शरणार्थी सालों पहले भारत में आकर बस गए हैं.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि तीनों पड़ोसी देशों के मुस्लिमों को भारत में नागरिकता देने का प्रावधान नहीं है. इसके लिए जरूरी शर्तों और नियमों का पालन किया जाना जरूरी है. आइए जानते हैं क्या हैं भारतीय नागरिकता को लेकर नियम...
'पात्रता पूरी करने पर मिलेगी भारतीय नागरिकता'
सीएए के तहत भले ही तीनों पड़ोसी देशों से आए मुस्लिम समुदाय के लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, लेकिन पुराने कानून के तहत दावा कर सकते हैं. विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता पाने के लिए पुराने कानून की मदद लेनी होगी. इतना ही नहीं, पुराने कानून की मदद से ही सिंगर अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी. 2019 में गृह मंत्रालय ने भी बताया था कि पिछले छह वर्षों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए करीब 4,000 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है. इनमें सैकड़ों मुस्लिम भी शामिल हैं. सरकार का कहना था कि ऐसे शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलती रहेगी, जो पात्रता पूरी करते हैं. सीएए विदेश के किसी भी धार्मिक समुदाय को टारगेट नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: CAA कैसे काम करेगा, आवेदन करने वालों को किस राज्य में मिलेगी नागरिकता? 10 जरूरी सवालों के जवाब
विदेशी मुस्लिम कैसे हासिल कर सकते हैं भारतीय नागरिकता?

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











