
By-election Results 2022: एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के नतीजे आज, शत्रुघ्न की किस्मत का भी फैसला
AajTak
By-Poll Results 2022: आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आने हैं. इसमें बंगाल की 2 सीटें और महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक-एक सीट शामिल है.
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. रुझानों के बाद दोपहर तक प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर तस्वीर साफ होने लगेगी. इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है. इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल ने अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया. इस हाईप्रोफाइल सीट पर टीएमसी उम्मीदवार सिन्हा का सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से हुआ है. यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी. पता हो कि गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था.
उधर, बाबुल सुप्रियो को टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ाया. इस सीट पर बाबुल की टक्कर भारतीय जनता पार्टी की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह हलीम से है. यह सीट टीएमसी विधायक और ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन से खाली हुई थी.
वहीं, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई है. इस चुनावी क्षेत्र से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव को अपना प्रत्याशी बनाया जबकि बीजेपी ने सत्यजीत कदम पर दांव लगाया. बता दें कि कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से यह सीट खाली हुई थी.
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है. साथ ही जनता कांग्रेस ने इस उपचुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था.
उधर, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अमर पासवान प्रत्याशी हैं. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बेबी कुमारी और कांग्रेस ने तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां सीट पर उपचुनाव कराया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










