
Bundelkhand Expressway पर घने कोहरे के बीच टकराए 3 ट्रक, तुरंत लग गई आग, चालकों ने ऐसे बचाई जान
AajTak
यूपी के औरैया में आज सुबह घने कोहरे के बीच तीन ट्रक आपस में टकरा गए. इस दौरान ड्राइवरों ने कूदकर जान बचाई, जिसमें वे घायल हो गए. टक्कर होने के बाद दो ट्रकों में आग लग गई. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.
उत्तर प्रदेश के औरैया में जालौन की ओर से लखनऊ एक्सप्रेस वे की तरफ जा रहे तीन डंपर घने कोहरे के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर टकरा गए. टक्कर इतनी तेज थी कि शार्ट सर्किट होने से उनमें आग लग गई. चालकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते दो वाहनों से आग की लपटें निकलने लगीं. जानकारी के बाद एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे.
इस हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मी राहत कार्य में जुटे, तब तक दो डंपर धू-धूकर जल गए. एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस ने तीनों घायल वाहन चालकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर औरैया मिहोली के पास हुआ है. यहां जब तीन ट्रक आपस में टकराए, ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. दो ट्रकों में भीषण आग लग गई. चालकों ने कूदकर जान बचाई, ट्रक के कूदने के दौरान तीनों ड्राइवर घायल हो गए. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जब तक आग को बुझाया गया, तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुके थे.
हादसे को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने क्या बताया?
पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के बीच हुई. विजिबिलिटी कम होने के कारण तीन ट्रक टकरा गए. चालक घायल हो गए.
सूचना पर पुलिस पहुंची और चालकों को अस्पताल भिजवाया. टक्कर की वजह से ट्रकों में आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग को बुझाया गया. ट्रक लोडेड थे, जिन्हें हाइड्रा के जरिए खाली कराया जा रहा है. यातायात चालू कराया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










