
Bundelkhand Expressway: इटावा से लेकर चित्रकूट तक... जानिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अभी भी क्या काम अधूरा है?
AajTak
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अभी डिवाइडर, पानी निकासी के लिए नालियां, स्ट्रीट लाइट और टोल प्लाजा का काम पूरा नहीं हो पाया है. इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोल पंप नहीं है, जनसुविधा केंद्र नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया है, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर कुछ काम पूरे नहीं हुए हैं. अभी डिवाइडर, पानी निकासी के लिए नालियां, स्ट्रीट लाइट और टोल प्लाजा का काम पूरा नहीं हो पाया है. इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोल पंप नहीं है, जनसुविधा केंद्र नहीं है. यहां तक की पंचर की दुकानें नहीं है.
आइए जानते हैं कि जिन जिलों से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे गुजर रही है, वहां क्या-क्या काम बचा है?
इटावा- जिले की ताखा तहसील के कुदरेल जीरो पॉइंट है. पक्का ताल भरथना तहसील में मात्र इटावा के लिए उतरने व चढ़ने के लिए कट दिया गया है. इस कट की सड़कें अधूरी है, बन रही है. कट की लेन पर बने प्रारंभिक टोल भी अधूरे हैं. अभी कंप्लीट नहीं हैं. काम चल रहा है. वैकल्पिक तरीके से चढ़ा उतरा जा सकता है.
इटावा के क्षेत्र में बने एक्सप्रेस-वे पर अभी कोई भी पेट्रोल पंप नहीं है. न ही अभी किसी प्रकार की टॉयलेट और मैकेनिक, रेस्टोरेंट और एंबुलेंस इमरजेंसी नंबर के बोर्ड्स लगे नहीं दिखाई दिए हैं. इटावा जनपद के एरिया में कहीं पर भी अभी तक रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप नहीं है. कट पर बनी सड़कों पर साइड रेलिंग अधूरी हैं. डिवाइडर भी कंप्लीट नहीं है.
औरैया- जिले के मिहोली से जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते हैं तो वहां पर अभी डिवाइडर कंप्लीट कराए जा रहे हैं. वहीं कुछ पानी निकासी को लेकर नालियां भी कंप्लीट कराई जा रही हैं. स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही है. औरैया के मिहोली में बना टोल प्लाजा अभी चालू नहीं किया गया है. इस पर अभी बराबर काम चल रहा है.
यहां के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थोड़ी बहुत कमियां है, वह भी पूरी की जा रही हैं, दो दिन में टोल प्लाजा कंप्लीट कर लिया जाएगा, टोल प्लाजा पर बराबर कार्य तेजी से कराया जा रहा है. वहीं टोल प्लाजा के बराबर वाहनों का आवागमन कल से शुरू कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










