
Bulli Bai: मुंबई पुलिस के एक्शन पर नीरज ने किया था ट्वीट, खुद को बताया था क्रिएटर
AajTak
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट Bulli Bai app के क्रिएटर नीरज बिश्नोई तक जा पहुंची. उसे टेक्निकल सर्विलांस, IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड्स) और गेटवे का इस्तेमाल करते हुए जोरहाट से गिरफ्तार किया गया.
बुल्ली बाई ऐप केस का मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई इतना शातिर है कि उसने मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद बुधवार को एक ट्वीट किया था. जिसमें उसने लिखा कि इस मामले में केवल वही शामिल है. उसने उत्तराखंड और बेंगलुरु से पकड़े गए तीनों आरोपियों को नहीं, बल्कि खुद को बुल्ली बाई ऐप का क्रिएटर बताया है. You have arrested the wrong person, slumbai police I am the creator of #BulliBaiApp Got nothing to do with the two innocents whom u arrested, release them asap mf https://t.co/QJA078wSnH pic.twitter.com/ycbDuc7cNS

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










