
Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, 3 को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार रात एक इमारत गिर गई है. इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई. अचानक हुए इस हादसे के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार रात एक इमारत गिर गई है. अचानक हुए इस हादसे के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. एएनआई के मुताबिक दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि पहाड़गंज के खन्ना मार्केट और द विवेक होटल के पास गुरुवार रात करीब 8:40 बजे एक इमारत ढहने की सूचना मिली. हमने तुरंत दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेज दीं.
पुलिस ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर मलबे में दबे 1 साढ़े तीन साल के बच्चे, 2 लड़कियों और उनके पिता को बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन साल के बच्चे अहमद को मृत घोषित कर दिया. सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज चल रहा है.
नागरिक सुरक्षा (संभागीय वार्डन-पहाड़गंज) से जुड़े सुरेश मलिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में शुरू कर दिया है. हम एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की मदद ले रहे हैं. जो लोग अंदर दब गए थे, उनको हमने बाहर निकाल लिया है. घायलों के अस्पताल भेजा गया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










