
Budget 2025: आम से लेकर खास तक, कल खत्म होगा सबका इंतजार... बड़ी तैयारी में मोदी सरकार, बजट में हो सकते हैं ये 7 ऐलान
AajTak
देश के इस बजट से आम आदमी से लेकर कॉर्पोरेट तक को कई बड़ी उम्मीदें हैं. खासकर टैक्स में राहत को लेकर ऐलान संभव हैं. मोदी सरकार बजट के दौरान 7 बड़े ऐलान कर सकती है, जिससे देश की जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है.
देश का आगामी बजट 1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं. जिसमें कुछ खास ऐलान संभव है. आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट जगत को इस बजट का ब्रेसब्री से इंतजार है. इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर सकती है. इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर मिलने की संभावना है. 1. टैक्स छूट का गिफ्ट! इसके तहत सरकार नए रिजीम में 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर सकती है. वहीं 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच की आमदनी को 30 परसेंट की जगह 25 फीसदी के नए टैक्स स्लैब में लाने का ऐलान भी किए जाने की संभावना है. इसके अलावा नई रिजीम के तहत बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है. ये ऐलान ज्यादा से ज्यादा लोगों को नए टैक्स रिजीम को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.
2. पेट्रोल-डीजल सस्ते होंगे! इसके बाद महंगाई का बोझ कम करने के लिए CII की सिफारिश को मानते हुए सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है, जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं. फिलहाल पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई जाती है.
3. PM किसान सम्मान निधि बढ़ेगी! वहीं PM किसान सम्मान निधि की रकम को भी बढ़ाने का एलान इस बार के बजट में किए जाने का अनुमान है. दरअसल, संसद की स्थायी समिति ने किसान सम्मान निधि को 6 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 12000 रुपये करने की सिफारिश की है. इस योजना में फिलहाल करीब साढ़े 9 करोड़ किसानों को 3 किश्तों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.
4. रोजगार के मौके बढ़ाएगा बजट! इसके बाद बारी आती है रोजगार से जुड़े एलानों की जिनके तहत अनुमान है कि सरकार CII की सिफारिशों के आधार पर 'एकीकृत राष्ट्रीय रोजगार नीति' ला सकती है जिसमें रोजगार देने वाले सभी मंत्रालयों की योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्लान है. वहीं ग्रामीण इलाके के ग्रेजुएट्स के लिए इंटर्नशिप का ऐलान भी किया जा सकता है जिसके तहत सरकारी ऑफिसों में काम करने के लिए इंटर्नशिप का विकल्प मिल सकता है.
5. हेल्थ बजट बढ़ेगा! हेल्थ सेक्टर का बजट भी इस बार बढ़ाए जाने की योजना पर अमल किया जा सकता है. इसके तहत पिछले साल के करीब 91 हजार करोड़ रुपये के स्वास्थ्य बजट के मुकाबले इस बार 10 फीसदी ज्यादा रकम का आवंटन हो सकता है. वहीं मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का ऐलान भी किया जा सकता है. इसके अलावा कुछ मेडिकल इक्विपमेंट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी कम की जा सकती है.
6. घर खरीदना होगा सस्ता! एक बड़ा ऐलान सस्ते घर खरीदने की प्राइस लिमिट बढ़ाने का भी हो सकता है. इसके तहत मेट्रो शहरों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग की सीमा 45 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये की जा सकती है और बाकी शहरों के लिए ये सीमा 50 लाख रुपये की जा सकती है. वहीं होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली टैक्स छूट को भी 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है. इन रियायतों के जरिए सरकार भारत में 1 करोड़ सस्ते घरों की कमी को पूरा करने का काम कर सकती है जिसके 2030 तक बढ़कर 3.12 करोड़ होने का अनुमान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










