
Budget 2024-25: कहां से कितना कमाएगी मोदी सरकार, कहां करेगी खर्च? आसान भाषा में समझें पूरा लेखा-जोखा
AajTak
Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है. इस साल सरकार ने 47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान लगाया है. ऐसे में जानते हैं कि सरकार कहां से कमाएगी और उस रकम को कहां-कहां खर्च करेगी?
Budget 2024-25: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज आ गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का बजट पेश किया. हालांकि, ये अंतरिम बजट था. और चुनाव के बाद जुलाई में फुल बजट आएगा.
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा, कुछ महीने बाद ही आम चुनाव हैं. ऐसे में आमतौर पर अंतरिम बजट में कोई नीतिगत घोषणाएं नहीं होतीं. लोकलुभावन वादे नहीं किए जाते. हमने उसी परंपरा को जारी रखा है.
बजट में सरकार बताती है कि उसकी कमाई कहां से होगी और वो कहां खर्च करेगी? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार 2024-25 में 47.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी. और ये सिर्फ अनुमान है. इस खर्च के लिए सरकार को 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई तो टैक्स और दूसरी जगहों से हो जाएगी. लेकिन बाकी के खर्च पूरा करने के लिए सरकार उधार लेगी.
सरकार की आमदनी टैक्स और ड्यूटी से होती है. लेकिन उसका खर्च सरकारी योजनाओं, राज्यों को देने, पेंशन देने, सब्सिडी देने और डिफेंस पर होता है.
कहां से कमाएगी?
अगर सरकार 1 रुपया कमाती है. तो उसका 28 पैसा उधारी का होगा. 19 पैसे इनकम टैक्स और 18 पैसे जीएसटी से मिलेंगे. 17 पैसे कॉर्पोरेशन टैक्स से आएंगे. 5 पैसा एक्साइज ड्यूटी और 4 पैसा कस्टम से आएगा. और बाकी का पैसा नॉन-डेट कैपिटल और नॉन-टैक्स रिसिप्ट से मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










