
Buddha Purnima 2024 Wishes: बुद्ध पूर्णिमा को बनाएं खास, अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
AajTak
हर साल बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह की पूनम को मनाई जाती है. इस साल 23 मई को गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाएगी. इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बुद्ध पूर्णिमा के बधाई संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपने करीबियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इस दिन को बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है. गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू धर्म के भी गुरू थे. बुद्ध पूर्णिमा के दिन लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं. इस खास दिन पर हम आपके प्रियजनों के लिए ये शुभकामना संदेश लेकर आए हैं.
सच का साथ देते रहो अच्छा सोचो अच्छा कहो प्रेम धारा बनकर बहो आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ होबुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
ज्ञान में है असीम शांति सदा रहे प्रभु का ध्यान यही कहती है बुद्ध की पातीHappy Buddha Purnima 2024

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










