
BSP सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने भी तोड़ा दम, परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
ABP News
घोसी सीट से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में वाराणसी के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली 24 साल की पीड़िता ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया है. इससे पहले युवती के साथी की 21 अगस्त को मौत हो गई थी. 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवती और उसके साथी युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी. आग से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की छात्रा 16 अगस्त को अपने दोस्त के साथ दिल्ली आई थी. उसी दिन खुद को आग लगाने से पहले उन्होंने एक फेसबुक लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला ने पुलिस अफसरों और न्याय व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने बीएसपी सांसद अतुल राय के खिलाफ 2019 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












