
यूपी: मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, कहा- '...हमको ठगने और लूटने का काम किया'
ABP News
UP Politics: योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान वे मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अब लगभग एक साल से भी कम का समय रह गया है, राजनीतिक दल सियासी माहौल बनाने में जुट गए हैं. इसी बीच प्रदेश सरकार के मंत्री व निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने भावुक होकर पूरी सभा का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, वह गोरखपुर दौरे पर पहुंचे थे.
गोरखपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. संजय निषाद ने मंच पर भाषण देते हुए फूट-फूटकर रोए पड़े. मंत्री डा. संजय निषाद ने मंच से कहा कि हमारे समाज के लोगों को पिछली सरकारों ने लूटा, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ दिया है.
#WATCH | Uttar Pradesh Minister Sanjay Kumar Nishad broke down while addressing a public rally in GorakhpurHe says, "...We liberated the country...Those who have ruined the Nishad community, you should destroy them with your votes...When your daughters' honour is taken away,… pic.twitter.com/boI2l5blqF













