
BSP के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
AajTak
चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर में रहते थे. उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था. जब आर्मस्ट्रांग शाम 7 बजे के बाद निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए, तो छह अज्ञात बाइक सवार लोगों ने आकर उनकी हत्या कर दी. जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि छह लोगों में से चार ने फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार देर शाम बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर इलाके में अपने नवनिर्मित घर के पास अपने दोस्त से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे हथियारों से लैस तीन बाइकों पर बदमाश आए और आर्मस्ट्रांग पर हमला कर दिया.
घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में सड़क पर एक बड़ा चाकू पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जहां आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है. आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर में रहते थे. उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था. जब आर्मस्ट्रांग शाम 7 बजे के बाद निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए, तो छह अज्ञात बाइक सवार लोगों ने आकर उनकी हत्या कर दी. जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि छह लोगों में से चार ने फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी.
पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. अधिकारी ने बताया कि हत्या के मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक सेम्बियम के पुलिस निरीक्षक चिरंजीवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को हत्या में शामिल संदिग्धों का पता लगाने का काम सौंपा गया है.
बता दें कि पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग ने 2006 के स्थानीय निकाय चुनावों में शहर के एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. वे तब चर्चा में आए जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आमंत्रित किया और चेन्नई के अमिनजिकरई में पुल्ला रेड्डी एवेन्यू में एक विशाल रैली और जनसभा आयोजित की थी. 2011 में आर्मस्ट्रांग ने विधानसभा चुनाव लड़ा था और कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में डीएमके के एमके स्टालिन से हार गए. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दुख व्यक्त किया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










