
BSP की रहस्यमय चुप्पी... क्या मायावती को PM कैंडिडेट बनाकर NDA को झटका देगा INDIA ब्लॉक?
AajTak
लोकसभा चुनाव सिर पर हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी की रैलियां और सभाएं नदारद हैं. पार्टी के सांसद और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. पर मायावती की ओर से एक अजीब सी चुप्पी देखी जा रही है. यह शांति कहीं बड़े तूफान की तैयारी तो नहीं है?
उत्तर प्रदेश की अस्सी लोकसभा सीटों में 2019 में जिस पार्टी ने समाजवादी पार्टी से दोगुना सीट हासिल की है जाहिर है कि उसका उत्साह भी अखिलेश यादव से दोगुना होना चाहिए था. पर हकीकत कुछ और ही है. बहुजन समाज पार्टी ने 2019 में समाजवादी पार्टी के 5 सीटों के मुकाबले 10 सीटें जीतकर भी 2024 के लिए रहस्यमय चुप्पी का आवरण ओढे हुए दिखाई दे रही है.
ऐसा क्या हो सकता है जिसके चलते बीएसपी ने अभी तक न रैलियां- सभाएं भी शुरू नहीं की हैं. न ही बीएसपी ने अपने कैंडिडेट्स की कोई लिस्ट ही जारी की है. तो क्या इस रहस्यमय शांति के पीछे कुछ खास है? जिसके पत्ते चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद ही पार्टी खोलने वाली है? तो क्या मान लिया जाए कि मायावती की बातचीत इंडिया गठबंधन से हो रही है, मामला पीएम कैंडिडेट्स बनने को लेकर फंसा हुआ है. आइये देखते हैं कि ऐसी संभावना के पीछे कौन से आधार काम कर रहे हैं.
1-बीएसपी के सामने अपने अस्तित्व का संकट, पीएम कैंडिडेट बनने से मिलेगा जीवनदान
अगर बहुजन समाज पार्टी इंडिया एलायंस की ओर से पीएम कैंडिडेट्स बन जाती हैं तो कम से कम 5 साल के लिए पार्टी को एक जीवनदान मिल सकता है. पहली बात तो ये है कि उनके पीएम कैंडिडेट बनने से वो देश की राजनीति में हाइलाइटेड हो जाएंगी. इस कारण उनके बिछड़े कोर वोटर्स एक बार उनके साथ आ सकते हैं. उनके जो कोर वोटर्स पिछले चुनावों में बीएसपी को खत्म मानकर दूसरी पार्टियों को वोटिंग करना शुरू कर रहे थे वे एक बार फिर से उनके साथ आ सकते हैं. हो सकता है कि देश का पहला दलित पीएम बनाने के नाम पर उनका समुदाय एक जुट होकर मायावती के लिए वोटिंग करे. पार्टी में जो भगदड़ की स्थिति बनी हुई है उस पर लगाम लग सकती है.
2-बीएसपी का घटता वोट शेयर
2019 के आम चुनावों में पार्टी को लगभग 22% वोट मिले. पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था. 2022 के विधानसभा चुनावों में, बसपा के वोट शेयर में 10% की भारी गिरावट देखी गई. सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए केवल 12.8% वोटों को पाने में बसपा कामयाब हो सकी. यह पार्टी के 1993 में अपने गठन के बाद अपने पहले चुनाव में मिले वोटों से थोड़ा ही अधिक वोट था. 1993 से 2022 के बीच बीएसपी को यूपी में कभी भी 19% से कम वोट नहीं मिले. मतलब साफ है कि 2022 के बाद पार्टी में गिरावट का दौर जारी है. 2007 के विधानसभा चुनावों में, जब वह दलितों और ऊंची जातियों के व्यापक गठबंधन के साथ तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में आई, तो पार्टी ने 30.7% वोट हासिल किए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में जब बसपा को यूपी में एक भी सीट नहीं मिली थी, तब भी उसका वोट शेयर 19.77% था. 2017 के विधानसभा चुनावों में, जब उसने 19 सीटें जीतीं, तो उसका वोट शेयर 22.23% था. जाहिर पार्टी को अपने घटते वोट शेयर की चिंता है. इसके लिए इंडिया गठबंधन की ओर से आने वाले पीएम कैंडिडेट के अवसर को मायावती कतई छोड़ना नहीं चाहेंगी. भले ही उनको पीएम बनने की उम्मीद न हो , पर उनके लिए बेहद फायदेमंद सौदा साबित होगा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








