
BSNL 4G की नई तारीख, क्या इस साल भी नहीं लॉन्च होगी सर्विस? आखिर कब तक इंतजार करें कंज्यूमर्स
AajTak
BSNL 4G Launch Date: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की 4G सर्विस का इंतजार लंबा होता जा रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल के अंत तक BSNL 4G सर्विस रोलआउट हो जाएगा. लेटेस्ट रिपोर्ट ने इस उम्मीद को तोड़ दिया है. अभी भी दो साल तक का इंतजार सरकारी 4G सर्विस के लिए करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं क्या है BSNL की 4G और 5G को लेकर तैयारी.
BSNL 4G का इंतजार दिन-ब-दिन लंबा होता जा रहा है. पहले टेलीकॉम इंडस्ट्री में बीएसएनएल का राज हुआ करता था. टेलीकॉम का मतलब एक बड़ी आबादी के लिए सिर्फ BSNL हुआ करता था. धीरे-धीरे कंपनी प्राइवेट ब्रांड्स से पिछड़ती चली गई. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पिछले कई सालों से प्राइवेट प्लेयर्स से जूझ रही है.
जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियां 4G से अब 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की ओर बढ़ रही हैं. वहीं BSNL अभी भी 3G पर अटकी हुई है. कंपनी अभी तक 4G सर्विस को रोलआउट नहीं कर पाई है, जो साल 2020 में ही होनी थी.
रिपोर्ट्स आ रही थीं कि इस साल के अंत तक हमें BSNL 4G मिल जाएगा, लेकिन नई रिपोर्ट्स में कुछ और ही दावा किया जा रहा है. बीएसएनएल 4G सर्विस के लिए कंज्यूमर्स को अलगे 18 से 24 महीनों का इंतजार करना होगा.
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो BSNL 4G के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने टेलीकॉम कंपनी के साथ हाथ मिलाया है. TCS टाटा ग्रुप की सहयोगी कंपनी है, जो BSNL की नेटवर्क प्लानिंग, टेक्निकल और कमर्शियल आस्पेक्ट में मदद करेगी.
वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के प्रॉबेबल बैंड्स में 5G NSA कोर और रेडिया तैयार हैं. उनकी टेस्टिंग हो रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL 4G सर्विस पूरे भारत में रोलआउट होने में 18 से 24 महीनों का वक्त लगेगा. 4G के अलावा कंपनी 5G सर्विस पर भी काम कर रही है.
TCS के COO और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एन गणपति ने बताया, 'हम डेवलपमेंट और कमर्शियल मामलों में BSNL से कई मुद्दों की बातचीत के आखिरी पड़ाव पर हैं. इस साल के अंत से पहले इक्विपमेंट का पहला बैच आ जाएगा.'

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









