
BSNL के तीन नए सस्ते Prepaid Plans लॉन्च, डेटा के साथ दूसरे कई बेनिफिट्स, कीमत 99 रुपये से शुरू
AajTak
BSNL ने तीन नए Prepaid Plans को पेश किया है. इस प्लान की कीमत 99 रुपये से शुरू होती है. इसके पहले कंपनी ने दो नए प्रीपेड प्लान्स को भी पेश किया था.
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन नए prepaid plans को लॉन्च किया है. ये नए prepaid plans 18 दिन, 20 दिन और 65 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. ये कंपनी के सस्ते प्रीपेड प्लान्स हैं. हालांकि इसमें आपको 4G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलेगा.
BSNL के तीन नए प्रीपेड प्लान्स की कीमत 99 रुपये, 118 रुपये और 319 रुपये रखी गई है. इससे पहले कंपनी ने 228 रुपये और 239 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया था. यानी कंपनी ने पांच नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है.
कंपनी का नया 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और PRBT के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिन की है. हालांकि, इस प्लान के साथ यूजर्स को डेटा या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें:- Airtel का खास प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, फ्री कॉलिंग और 13 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस
BSNL का 118 रुपये वाला प्लान 20 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 0.5GB डेली हाई स्पीड डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ दिया जाता है. इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाती है. यूजर्स को इस प्लान के साथ SMS बेनिफिट नहीं मिलता है. हालांकि, इसके साथ फ्री PRBT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
आखिरी प्लान जो कंपनी ने लॉन्च किया है वो 319 रुपये का प्रीपेड प्लान है. इसमें यूजर्स को लगभग 10GB डेटा के साथ 300 SMS दिए जाते हैं. इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी 65 दिन के साथ दिया गया है. इसे सबसे पहले TelecomTalk ने रिपोर्ट किया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









